{"_id":"66fbcebce17af9d53b0b6e47","slug":"the-wild-robot-will-be-released-on-18-october-see-how-friendship-can-change-the-life-of-robot-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Wild Robot: 'द वाइल्ड रोबोट' इस दिन होगी रिलीज, देखिए दोस्ती कैसे बदल सकती है रोबोट की जिंदगी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Wild Robot: 'द वाइल्ड रोबोट' इस दिन होगी रिलीज, देखिए दोस्ती कैसे बदल सकती है रोबोट की जिंदगी
Tue, 01 Oct 2024 03:59 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:59 PM IST
सार
यूनिवर्सल पिक्चर्स और दूरदर्शी क्रिस सैंडर्स की निर्देशित एनिमेटेड फिल्म 'द वाइल्ड रोबोट' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर किट कॉनर ने भी कुछ बातें कही हैं।
विज्ञापन
द वाइल्ड रोबोट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
यूनिवर्सल पिक्चर्स और दूरदर्शी क्रिस सैंडर्स द्वारा निर्देशित 'द वाइल्ड रोबोट' 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक क्रिस सैंडर्स को 'द क्रूड्स एंड लिलो एंड स्टिच' के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में लुपिता न्योंगो, पेड्रो पास्कल, कैथरीन ओहारा, बिल निघी, किट कॉनर, मैट बेरी, विंग रेम्स, मार्क हैमिल और स्टेफनी ह्सू जैसे कलाकारों को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
इस फिल्म में 'द वाइल्ड रोबोट' जो यूनिट रोजम 7134 से है, जिन्हें लुपिता न्योंगो के नाम से भी जाना जाता है। यह एक जहाज के मलबे में दबी रोबोट है, जो उस द्वीप की चुनौतियों का सामना करती है। इस दौरान रोज अपने नए परिवेश के साथ तालमेल बिठाती है। द्वीप के जीवों के साथ संबंध बनाती है, जिसमें लोमड़ी, पोसम, हंस और किट कॉनर शामिल है। ब्राइटवेल रोज को द्वीप की चुनौतियों से निपटने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस फिल्म को लेकर किट कॉनर ने कहा, 'फिल्म की शुरुआत में रोज एक बेजान रोबोट है। ब्राइटबिल उसके प्रति प्यार दिखाता है और उनका रिश्ता और भी मजबूत होता जाता है। उनका रिश्ता कहानी में गर्मजोशी और नयापन लाता है। ब्राइटलबिल रोज को चुनौतियों से निपटने में भी मदद करता है। पूरी फिल्म में हम उसे और अधिक आत्मविश्वासी होते हुए और चीजों से प्यार करना सिखाता है, जो उसे अलग बनाती हैं'। जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज
द वाइल्ड रोबोट एक ऐसी कहानी है, जो बताती है कि एक अनजानी दोस्ती भी आपकी जिंदगी को बदल सकती है। अपनी आकर्षक कहानी और दिल को छू लेने वाले मैसेज के साथ यह फिल्म सभी उम्र के दर्शकों को गहराई से प्रभावित करने के लिए तैयार है। बता दें कि यह फिल्म 18 अक्टूबर 2024 को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।