फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Revolutionaries First Look Release Starring Bhuvan Bam Rohit Saraf Pratibha Ranta Gurfateh Pirzada

The Revolutionaries: हर दिल में गूंजेगी क्रांति की पुकार, भुवन बाम स्टारर ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का फर्स्ट लुक जारी

Mon, 14 Jul 2025 12:37 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 14 Jul 2025 12:37 PM IST
सार

The Revolutionaries First Look: भुवन बाम, प्रतिभा रांटा और रोहित सराफ के नए प्रोजेक्ट ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की पहली झलक सामने आई है।

विज्ञापन
The Revolutionaries First Look Release Starring Bhuvan Bam Rohit Saraf Pratibha Ranta Gurfateh Pirzada
द रिवोल्यूशनरीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक बार फिर आजादी की क्रांति की कहानी देखने को मिलेगी। क्योंकि प्राइम वीडियो ने अपने नए प्रोजेक्ट का एलान कर दिया है। ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की पहली झलक आज सामने आई है। जिससे पता चलता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म इस बार एक नई कहानी लेकर आ रहा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


देश के युवा क्रांतिकारियों की कहानी है ‘द रिवोल्यूशनरीज’
‘द रिवोल्यूशनरीज’ संजीव सान्याल की किताब ‘रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वन इट्स फ्रीडम’’ पर आधारित है। इस सीरीज की कहानी उन बहादुर युवा भारतीय क्रांतिकारियों की है जो ब्रिटिश राज को खत्म करने के लिए सशस्त्र संघर्ष को जरूरी मानते थे। 'द रेवोल्यूशनरी' उनके जीवन, बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है। सीरीज देश के अलग-अलग हिस्सों जैसे मुंबई, अमृतसर, वाराणसी, देहरादून और अन्य शहरों में शूट की जा रही है। 'द रेवोल्यूशनरी' अगले साल 2026 में रिलीज की जाएगी।

निखिल आडवाणी ने किया सीरीज का निर्देशन
निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा, गुरफतेह पीराजादा और जेसन शाह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

अलग अंदाज में नजर आएंगे भुवन बाम
सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा एक अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जो उनके फैंस को उत्साहित कर रहा है। ये तीनों ही कलाकारों ने इससे पहले इस तरह की भूमिका नहीं निभाई है। रोहित सराफ जहां ‘मिसमैच’ में एक लवर बॉय के किरदार में काफी मशहूर हैं। तो वहीं प्रतिभा रांटा ने ‘लापता लेडीज’ से एक्टिंग की दुनिया में अपनी शुरुआत की है। इस फिल्म में वो एक गांव की लड़की के अलग किरदार में दिखी थीं। जबकि भुवन बाम एक मशहूर यूट्यूबर से एक्टर बने हैं। वो अब तक ‘ताजा खबर’ और ‘ढिंढोरा’ जैसी वेब सीरीज के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed