{"_id":"66aef5a7d6f13f8d490e4613","slug":"the-raja-saab-update-prabhas-horror-romantic-comedy-coming-excited-on-jan-thaman-drops-a-massive-story-film-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"The Raja Saab Update: प्रभास की फिल्म 'द राजा साहब' का धमाकेदार गाना जल्द होगा रिलीज! थमन ने दिया बड़ा अपडेट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Raja Saab Update: प्रभास की फिल्म 'द राजा साहब' का धमाकेदार गाना जल्द होगा रिलीज! थमन ने दिया बड़ा अपडेट
Sun, 04 Aug 2024 08:59 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 04 Aug 2024 08:59 AM IST
सार
बाहुबली फेम पैन इंडिया स्टार प्रभास की हर एक फिल्म का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। 'कल्कि 2898 एडी' से बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करने के बाद प्रभास अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द राजा साहब' के साथ एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने फिल्म की पहली झलक भी दिखाई, जिसमें प्रभास शानदार अंदाज में दिख रहे हैं। मारुति द्वारा निर्देशित, इस अखिल भारतीय हॉरर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने पहले ही चर्चा बटोर ली है। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
द राजा साहब
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म में म्यूजिक का कार्यभार संभाल रहे थमन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रभास के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें प्रभास बेहद आकर्षक लग रहे हैं और प्रशंसक बेसब्री से 'द राजा साहब' में उनकी भूमिका का इंतजार भी कर रहे हैं। थमन ने फिल्म के बारे में एक रोमांचक अपडेट साझा किया है, जिसके बाद से प्रशंसकों की उत्सुकता फिल्म के लिए और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
द राजा साहब
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द राजा साहब' की पहली झलक में ही फिल्म मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पर्दा उठा दिया था, जिसमें साफ तौर पर लिखा था 10 अप्रैल 2025। इससे यह तो साफ है कि यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में पांच भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी। लेकिन थमन के इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है 'जनवरी' में कुछ फिल्म को लेकर आने वाला है। वहीं थमन की इस पोस्ट से प्रशंसक यही कयास लगा रहे है कि हो सकता है कि फिल्म का कोई धमाकेदार गाना इस दिन रिलीज हो, क्योंकि थमन एक म्यूजिक कंपोजर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
द राजा साहब
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की झलक में प्रभास एक मोटरसाइकिल पर एक खूबसूरत विंटेज लोकेशन पर धमाकेदार एंट्री करते हैं। इसके बाद वह अपनी बाइक से उतरते हैं, सूरजमुखी का गुलदस्ता थामे हुए और खुद पर फूलों की बौछार करने से पहले बाइक के शीशे में खुद को निहारते हैं। इसके बाद वह अपनी नजर फुलों से उतारते हैं।
द राजा साहब
- फोटो : इंस्टाग्राम@musicthaman, सोशल मीडिया
वहीं बात करें थमन के इंस्टाग्राम स्टोरी की तो उन्होंने साफ तौर पर संकेत दिया है कि दर्शकों को रोमांचित करने के लिए कुछ रोमांचक होने वाला है। उन्होंने लिखा, "जैन, जल्दी आओ," यह दर्शाता है कि प्रशंसकों के लिए कुछ दिलचस्प होने वाला है। अब बस प्रशंसकों को इंतजार करना होगा और देखना होगा कि जनवरी में क्या दिलचस्प होने वाला है।
द राजा साहब
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास के अलावा फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ऋद्धि कुमार और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित इस फिल्म ने हाल ही में रिलीज हुए टीजर सो प्रशंसकों की काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।