फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Pride of India Chhatrapati Shivaji Maharaj poster Release actor Rishab Shetty will play role of Shivaji

Chhatrapati Shivaji Maharaj: शिवाजी की जयंती पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, एक्टर ने कही ये बात

Wed, 19 Feb 2025 01:29 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Feb 2025 01:29 PM IST
सार

शिवाजी महाराज की जयंती पर साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की आगामी फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' का नया पोस्टर जारी हो गया है। इस पोस्टर की रिलीज पर अभिनेता ने कुछ बातें कही हैं।

विज्ञापन
The Pride of India Chhatrapati Shivaji Maharaj poster Release actor Rishab Shetty will play role of Shivaji
द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती है। इस मौके पर ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'छत्रपति शिवाजी महाराज' के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। इस नए पोस्टर में वीर शिवाजी बने ऋषभ शेट्टी देवी मां की विशाल मूर्ति के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी ही बनेंगे शिवाजी महाराज
बॉलीवुड से लेकर मराठी सिनेमा तक कई सारे सितारे शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ चुके हैं। अब छत्रपति शिवाजी महाराज पर बन रही आगामी फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में ऋषभ शेट्टी शिवाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

The Pride of India Chhatrapati Shivaji Maharaj poster Release actor Rishab Shetty will play role of Shivaji
द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋषभ शेट्टी ने कही ऐसी बात
पोस्टर रिलीज के माैके पर ऋषभ शेट्टी ने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हम सभी गर्व महसूस करते हैं। वे केवल एक योद्धा नहीं थे बल्कि स्वराज्य की आत्मा थे। उन्हें हमेशा धैर्य, बुद्धि और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। उनकी जीवन यात्रा को पर्दे पर दिखाना वाकई मेरे लिए बेहद खास है। मैं आशा करता हूं कि उनकी विरासत को मैं अच्छे तरीके से पर्दे पर दिखा सकूं। सभी भारतीयों को उनकी अमर वीरता का एहसास दिला सकूं।

Anubhav Sinha Exclusive: न ‘मुल्क 2’, न कोर्टरूम ड्रामा, अनुमानों से बिल्कुल अलग बनने जा रही अनुभव की नई फिल्म

विज्ञापन

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
स्वराज्य का सपना देखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर इस फिल्म की टीम के बारे में भी मेकर्स ने बताया है। फिल्म की कहानी सिद्धार्थ - गरिमा ने लिखी है। फिल्म को संगीत प्रीतम ने दिया है। गानों ने बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं। वहीं, सिनेमेटोग्राफी रवि वर्मन ने की है। गणेश हेगड़े ने कोरियोग्राफी की है। फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म 21 जनवरी 2027 में हिंदी समेत छह अन्य भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म भारत और विदेशों में भी शिवाजी के 'स्वराज्य' का सपना दिखाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed