फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Great Indian Kapil Show Infosys founder Narayana Murthy flirts with wife Sudha Murty with kapil sharma

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में सुधा मूर्ति से फ्लर्ट करते दिखे नारायण मूर्ति, वीडियो वायरल

Tue, 05 Nov 2024 09:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 05 Nov 2024 09:33 PM IST
सार

नेटफ्लिक्स द्वारा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एपिसोड की क्लिप साझा की गई, जिसमें नारायण मूर्ति-सुधा मूर्ति एक दूसरे के साथ मजाक-मस्ती करते नजर आए।
 

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show Infosys founder Narayana Murthy flirts with wife Sudha Murty with kapil sharma
सुधा मूर्ति-नारायण मूर्ति - फोटो : ANI

विस्तार

इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी लेखिका पत्नी सुधा मूर्ति 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आगामी एपिसोड में दिखाई देने वाले हैं। नेटफ्लिक्स द्वारा इस एपिसोड की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की गई थी और इसमें बुजुर्ग दंपति को शो में अपने समय के बारे में बताते हुए दिखाया गया था। मूर्ति दंपति ने कपिल और कॉमेडी शो में मौजूद लोगों के साथ बातचीत करते हुए मजाक मस्ती की और अपने अतीत के मजेदार किस्से साझा किए।

विज्ञापन

शो में मस्ती करते दिखे नारायण-सुधा
शो का क्लिप अब वायरल हो रहा है। इस क्लिप नारायण मूर्ति अपनी पत्नी से पहली बार मिलने के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि वह तुरंत ही उन्हें डांटती हैं, जिससे सेट पर सभी हंस पड़ते हैं। दूसरे पल में वह कपिल से कहते हैं, 'जब वह हमारे घर आईं तो यह ताजी हवा के झोंके जैसा था और सुधा ने मजाकिया अंदाज में उन्हें यह कहकर चुप करा दिया कि तब जवान हुआ करते थे न।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर ने लगाए चार चांद
शो का हिस्सा रहे सुनील ग्रोवर भी हंसी-मजाक में चार चांद लगाते हैं। वे कहते हैं कि उन्हें सॉफ्टवेयर बहुत पसंद है, क्योंकि हार्डवेयर से उन्हें चकत्ते हो जाते हैं। इस एपिसोड में नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति के साथ जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल और उनकी पत्नी ग्रीसिया भी शामिल हुए।

विज्ञापन

नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति का करियर
नारायण मूर्ति ने भारत के तकनीकी परिदृश्य में क्रांति लाने वाली आईटी सेवा दिग्गज इंफोसिस की सह-स्थापना की। सुधा मूर्ति, एक निपुण लेखिका, शिक्षिका और परोपकारी, भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीण विकास पर ध्यान केंद्रित करने वाले इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। उनकी किताबें, अक्सर वास्तविक जीवन की कहानियों से प्रेरित होती हैं, जो हर उम्र के पाठकों को पसंद आती हैं। वहीं, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है, जिसका हर शनिवार को एक नया एपिसोड रिलीज होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed