फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Family Man Writer Suparn S Varma to make a courtroom drama on the controversial Shah Bano Begum case

Suparn S Varma: दर्शकों को बड़े पर्दे पर दिखेगी शाहबानो बेगम मामले की कहानी, सुपर्ण करेंगे फिल्म का निर्देशन

Mon, 05 Feb 2024 10:52 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 05 Feb 2024 10:52 AM IST
सार

शाह बानो बेगम बनाम मोहम्मद अहमद खान मामला, जिसे आमतौर पर शाहबानो बेगम मामले के रूप में जाना जाता है। इस मामले को स्वतंत्रता के बाद के भारत में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जाता है। 

विज्ञापन
The Family Man Writer Suparn S Varma to make a courtroom drama on the controversial Shah Bano Begum case
सुपर्ण एस. वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

'द फैमिली मैन' और 'द ट्रायल' के लिए जाने जाने वाले लेखक और निर्देशक सुपर्ण एस. वर्मा जल्द ही शाहबानो बेगम के कोर्ट केस पर आधारित एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। खबर आ रही रहै कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। सुपर्ण एस वर्मा द फैमिली मैन, राणा नायडू, द ट्रायल और सुल्तान ऑफ डेल्ही जैसे अपने वेब शो और बहुचर्चित फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है की सफलता के कारण हाल ही में सुर्खियों में छाए हुए हैं।

विज्ञापन

विवादास्पद कोर्ट केस पर फिल्म बनाएंगे सुपर्ण

सुपर्ण एस. वर्मा अब जल्द ही एक और विवादास्पद और कठिन कोर्ट केस शाहबानो बेगम मामले पर आधारित एक फिल्म का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। शाह बानो बेगम बनाम मोहम्मद अहमद खान मामला, जिसे आमतौर पर शाहबानो बेगम मामले के रूप में जाना जाता है। इस मामले को स्वतंत्रता के बाद के भारत में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जाता है। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मुस्लिम महिला शाहबानो को उनके पति मोहम्मद अहमद ने 62 वर्ष की उम्र में तलाक दे दिया था। उनके शौहर ने 1978 में ही तीन तलाक कहते हुए उनको घर से निकाल दिया था।  

विज्ञापन


Poonam Pandey: फर्जीवाड़ा करने पर पूनम की पीआर एजेंसी ने मांगी माफी, कहा- 'उनकी मां कैंसर से लड़ाई लड़ी हैं'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों अदालत पहुंची शाहबानो बेगम
मुस्लिम पारिवारिक कानून के अनुसार शौहर बीवी की मर्जी के खिलाफ ऐसा करने को स्वतंत्र था। शाहबानो उस वक्त पांच बच्चों की मां थीं। बच्चों और अपनी जीविका का कोई साधन न होने से पति से गुजारा लेने के लिए शाहबानो अदालत पहुंचीं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट पहुंचने में ही सात साल लग गए थे।शाहबानो ने मुकदमा जीत लिया और इससे हंगामा मच गया क्योंकि लोगों के एक वर्ग का मानना था कि यह फैसला इस्लामी कानून के विपरीत था। इससे भारत में विभिन्न धर्मों के लिए अलग-अलग नागरिक संहिता होने पर बहस छिड़ गई और फैसला सुनाए जाने के 40 साल से भी अधिक समय बाद यह चर्चा जारी है। 

महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करेगी फिल्म
खबर के मुताबिक सुपर्ण एस वर्मा ने स्क्रिप्ट तैयार कर ली है और कलाकारों और क्रू को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। हमें यह भी पता चला कि निर्माताओं को विश्वास है कि शाह बानो बेगम के मामले पर एक फिल्म आज की पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह महिला सशक्तिकरण को उसकी पूरी महिमा के साथ प्रदर्शित करती है। 

Sunday Box Office: वीकेंड पर 'फाइटर' ने की शानदार कमाई, बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान' का कमाल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed