फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The critically acclaimed Oppenheimer with the most number of wins the 96th oscar Awards will stream JioCinema

Oppenheimer: फिल्म 'ओपेनहाइमर' होने जा रही है ओटीटी पर रिलीज, जानिए इस फिल्म को कब और कहां देख पाएंगे

Mon, 11 Mar 2024 05:12 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 11 Mar 2024 05:12 PM IST
सार

बीती रात लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर ऑस्कर अवार्ड 2024 संपन्न हुए। इस पुरस्कार समारोह में फिल्म 'ओपेनहाइमर' का जलवा बरकरार रहा। किलियन मर्फी की यह फिल्म 13 अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित हुई थी। वहीं  इस फिल्म ने एक दो नहीं बल्कि सात श्रेणियों के पुरस्कार को अपने नाम किया।

विज्ञापन
The critically acclaimed Oppenheimer with the most number of wins the 96th oscar Awards will stream JioCinema
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीती रात लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर ऑस्कर अवार्ड 2024 संपन्न हुए। इस पुरस्कार समारोह में फिल्म 'ओपेनहाइमर' का जलवा बरकरार रहा। किलियन मर्फी की यह फिल्म 13 अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित हुई थी। वहीं  इस फिल्म ने एक दो नहीं बल्कि सात श्रेणियों के पुरस्कार को अपने नाम किया। अब ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। आइए आपको बताते हैं आप कब और कहां इस फिल्म को देख पाएंगे-
विज्ञापन


जियो सिनेमा पर दिखेगा 'ओपेनहाइमर'
साल 2023 में अगर किसी एक फिल्म ने पूरी दुनिया में धूम मचाई तो वह फिल्म 'ओपेनहाइमर' है। किलियन मर्फी ने अपने दमदार अभिनय से इस फिल्म को बेहतरीन बना दिया। अब क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफ्रॉम पर रिलीज होने के लिए तैयार है। दर्शक 'ओपेनहाइमर' को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जियो सिनेमा पर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे ये टीवी शोज
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिस्टोफर नोलन को मिला पहला ऑस्कर
क्रिस्टोफर नोलन जब 'ओपेनहाइमर' का निर्देशन कर रहे होंगे तब उन्हें भी नहीं आइडिया रहा होगा कि उनकी यह फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी। सिर्फ हॉलीवुड में नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शकों ने इस फिल्म को काफी सराहा है। क्रिस्टोफर नोलन को उनकी इस फिल्म के लिए उन्हें पहला ऑस्कर अवार्ड मिला है। उन्हें साल 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर अवार्ड दिया गया है।

मानुषी के ट्रेडिशनल लुक ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

21 मार्च 2024 को करेगी स्ट्रीम 'ओपेनहाइमर'  
फिल्म 'ओपेनहाइमर' में किलियन मर्फी ने अहम भूमिका में नजर आए थे। उनके अलावा इस फिल्म में एमिली ब्लंट, मैट डेमन और रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते दिखाई दिए थे। अब दर्शक इस फिल्म को जियो सिनेमा पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में 21 मार्च 2024 को देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed