{"_id":"66e27c8bb89953030105ef87","slug":"the-buckingham-murders-star-kareena-kapoor-postponed-her-work-commitments-after-malaika-arora-father-demise-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: बेस्ट फ्रेंड मलाइका के दुख में दुखीं हुईं करीना, दोस्त को संभालने के लिए लिया यह बड़ा फैसला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kareena Kapoor: बेस्ट फ्रेंड मलाइका के दुख में दुखीं हुईं करीना, दोस्त को संभालने के लिए लिया यह बड़ा फैसला
Thu, 12 Sep 2024 11:09 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:09 AM IST
सार
करीना कपूर ने आने वाले दिनों के लिए अपने सभी काम टाल दिए हैं। यह उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन के बाद हुआ है। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अभिनेत्री गुरुवार को मुंबई में एक इवेंट लॉन्च में शामिल होने वाली थीं।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial, @kareenakapoorkhan
विस्तार
करीना कपूर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने हाल ही में, अपनी दोस्त मलाइका और अमृता अरोड़ा के पिता की मौत के बाद अपनी आगामी काम के कमिटमेंट्स को टाल दिया को स्थगित कर दिया है। मलाइका अरोड़ा के पिता ने मुंबई में अपनी बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। अनिल मेहता के निधन की खबर सुर्खियों में आने के तुरंत बाद, कई बॉलीवुड हस्तियां परिवार को सांत्वना देने के लिए मलाइका के घर पहुंचीं।
दोस्त के लिए करीना ने लिया यह बड़ा फैसला
न्यूज18 शोशा में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर ने आने वाले दिनों के लिए अपने सभी काम टाल दिए हैं। यह उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन के बाद हुआ है। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अभिनेत्री गुरुवार को मुंबई में एक इवेंट लॉन्च में शामिल होने वाली थीं। सूत्र ने बताया, "करीना कपूर की टीम ने इस ट्रेजेडी के कारण कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला किया है।"
मलाइका से है करीना की मजबूत दोस्ती
बता दें कि करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के बीच मजबूत रिश्ता किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वे हमेशा अच्छे-बुरे समय में एक-दूसरे की ताकत रही हैं।
विज्ञापन
मलाइका ने जारी किया था सार्वजनिक बयान
अभिनेत्री के पिता के निधन की खबर सामने आई, करीना अपनी बहन करिश्मा के साथ अपने दोस्तों से मिलने पहुंचीं। इसके अलावा, मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान, उनके बेटे अरहान खान के साथ-साथ निर्वाण खान , सलमा खान, सलीम खान, अर्जुन कपूर , अलवीरा अग्निहोत्री और किम शर्मा सहित कई अन्य लोग अपनी संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। गौरतलब है कि मलाइका ने बुधवार शाम को अपने पिता के निधन के बारे में एक सार्वजनिक बयान जारी किया था।