फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Buckingham Murders star Kareena Kapoor Brutally Got Trolled for her recent post Luxury is not Everything

Kareena Kapoor: 'लग्जरी ही सब कुछ नहीं है', पोस्ट को लेकर ट्रोल हुईं बेबो, लोगों ने पटौदी पैलेस की दिलाई याद

Thu, 29 Aug 2024 03:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 Aug 2024 03:17 PM IST
सार

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान अपनी बेबाक शैली और अभिनय कौशल के लिए भी जानी जाती हैं, हाल ही में अभिनेत्री को उनके नए पोस्ट के लिए खूब ट्रोल किया गया है। आइए जानते हैं कि करीना ने क्या पोस्ट किया है।

विज्ञापन
The Buckingham Murders star Kareena Kapoor Brutally Got Trolled for her recent post Luxury is not Everything
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई

विस्तार

करीना कपूर अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रखती हैं। नियमित रूप से जिम जाती हैं, घंटों वर्कआउट करती हैं। जहां डाइटिंग की बात आती है तो इस मामले में भी वह अनुशासन की पक्की रही हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान अपनी बेबाक शैली और अभिनय कौशल के लिए भी जानी जाती हैं, हाल ही में अभिनेत्री को उनके नए पोस्ट के लिए खूब ट्रोल किया गया है। आइए जानते हैं कि करीना ने क्या पोस्ट किया है।
विज्ञापन


पोस्ट को लेकर ट्रोल हुईं करीना
हाल ही में, करीना ने एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने लग्जरी का असल मतलब समझाया था। करीना के पोस्ट में लिखा था, "लग्जरी का मतलब है हंसी और दोस्त, लग्जरी का मतलब है बीमार न होना, लग्जरी का मतलब है आपके चेहरे पर बारिश, लग्जरी का मतलब है गले लगना और चूमना। लग्जरी की तलाश दुकानों या उपहारों में न करें, पार्टियों या कार्यक्रमों में न देखें। लग्जरी का मतलब है कि लोग आपसे प्यार करते हैं, लग्जरी का मतलब है कि वे आपका सम्मान करते हैं, लग्जरी का मतलब है कि आपके माता-पिता साथ रहते हैं, लग्जरी का मतलब है अपने पोते-पोतियों के साथ खेल पाना, लग्जरी का मतलब है वो छोटी-छोटी चीजें जिन्हें पैसे से नहीं खरीदा जा सकता।"
विज्ञापन




यूजर्स ने की आलोचना
हालांकि, करीना की पोस्ट की आलोचना की गई है और लोगों ने कहा कि पैसे वाले लोग ही पैसों के महत्व को नहीं समझते हैं। एक यूजर लिखा, 'करीना से मुझे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन आखिर जिनके पास पैसा होता है। वही लोग क्यों ऐसा ज्ञान देते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पटौदी पैलेस भी लग्जरी नहीं होगा तब तो।' एक और यूजर ने लिखा, 'स्विट्जरलैंड में वेकेशन मनाना भी लग्जरी का पार्ट नहीं है।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में नजर आएंगी बेबो
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना हंसल मेहता की आगामी फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में अभिनय करने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह जसमीत भामरा की भूमिका निभा रही हैं, जो बकिंघमशायर में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या की जांच करते हुए अपने ही बच्चे को खोने के गम से जूझ रही एक जासूस है। यह फिल्म 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed