फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The bengal files show cancelled in mumbai theatres fans angry on them

The Bengal Files: मुंबई में ‘द बंगाल फाइल्स’ शो के अचानक रद्द होने से भड़के फैंस, बोले- ये शिवाजी महाराज की….

Fri, 05 Sep 2025 04:25 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 05 Sep 2025 04:25 PM IST
सार

The Bengal Files Viral Video: आज शुक्रवार को 'द बंगाल फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई के एक थिएटर में अचानक फिल्म के शो को कैंसिल कर दिया गया।

विज्ञापन
The bengal files show cancelled in mumbai theatres fans angry on them
द बंगाल फाइल्स - फोटो : एक्स

विस्तार

विवेक अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म द बंगाल फाइल्स' आज 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म का कोलकाता में काफी विरोध हो रहा है। अब मुंबई शहर के एक थिएटर से वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें 'द बंगाल फाइल्स' शो के अचानक कैंसिल होने पर फैंस भड़कते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो। 

विज्ञापन

निर्धारित शो अचानक कैंसिल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक यूजर ने दावा किया कि मुंबई के कांजुरमार्ग स्थित एक थिएटर में "द बंगाल फाइल्स" का निर्धारित शो अचानक रद्द कर दिया गया। वीडियो में टिकट काउंटर पर लोगों की भीड़ दिख रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि 50 प्रतिशत टिकट पहले से बुक हो चुकी थी, फिर भी इसे कैंसिल कर दिया गया। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Baaghi 4 Movie Review: टाइगर की जोरदार वापसी, संजय दत्त का डरावना अंदाज छाया; लेकिन फिल्म लगती है बोझिल

विज्ञापन
विज्ञापन


‘ये शिवाजी महाराज की भूमि है…’
इस वीडियो में एक यूजर कहा रहा है, ‘शिवाजी महाराज की भूमि है ये, कोलकाता नहीं है ये।’ इसके अलावा एक यूजर ने कहा, ‘हम यहां 9 बजे के शो के लिए आए हैं और इसे रद्द कर दिया गया है। यहां पूरी भीड़ है, सुबह के शो के लिए कम से कम 50 लोग।’

 

'द बंगाल फाइल्स' फिल्म के बारे में
‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और मिथुन चक्रवर्ती प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें 1946 में बंगाल में हुए डायरेक्ट एक्शन डे को दर्शाया गया है, जिसमें कई मासूम लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed