फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thalapathy vijay upcoming movie jana nayagan ott released updates know the details

थलपति विजय की आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ की ओटीटी रिलीज को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कब और कहां आएगी मूवी

Mon, 10 Nov 2025 09:34 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 10 Nov 2025 09:34 AM IST
सार

Jana Nayagan: साउथ स्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जन नायकन' से चर्चा में हैं। इस फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट आई है।

विज्ञापन
Thalapathy vijay upcoming movie jana nayagan ott released updates know the details
जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay

विस्तार

थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की एक-एक अपडेट्स का प्रशंसकों को इंतजार रहता है। अब फिल्म के ओटीटी रिलीज और उसके प्लेटफॉर्म को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। जानिए आखिर ओटीटी पर कब और कहां आ रही फिल्म। 

विज्ञापन

ओटीटी को लेकर ये जानकारी आई सामने
थलपति विजय की आगामी फिल्म 'जन नायकन' के हालिया पोस्ट से ओटीटी रिलीज को लेकर संकेत मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है। कहा जा रहा है फिल्म ने पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं। हालांकि आपको बताते चलें कि इस फिल्म के ओटीटी रिलीज और प्लेटफॉर्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
साउथ सुपरस्टार विजय की 'जन नायकन' आखिरी फिल्म हो सकती है, क्योंकि इसके बाद वो राजनीति में सक्रिय रूप से प्रवेश करने वाले हैं। हालांकि, अभिनेता ने भी संकेत दिया था कि यह उनका आखिरी प्रोजक्ट होगा। यह फिल्म सिनेमाघरों में मकर संक्रांति और पोंगल से ठीक पहले 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jana Nayagan First Single: रिलीज हुआ 'जन नायकन' का पहला गाना, जबरदस्त डांस करते नजर आए थलपति विजय

फिल्म के बारे में
एच विनोत द्वारा निर्देशित इस फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा समर्थन प्राप्त है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियमणि, नारायण जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं फिल्म के संगीत की बात करें, तो इसे अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि अरिवु ने गीत के बोल लिखे हैं।

थलपति विजय की आखिरी फिल्म
थलपति विजय को इससे पहले आखिरी बार ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ में देखा गया था। यह फिल्म 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी। इस साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया था और इसका निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed