{"_id":"69f8ae4b59f1d6966a0c4594","slug":"thalapathy-vijay-believed-that-he-would-become-tamil-nadu-chief-minister-reveals-father-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विजय को यकीन था कि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे, पिता ने किया खुलासा; कहा- इसमें एक प्रतिशत शक नहीं था","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
विजय को यकीन था कि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे, पिता ने किया खुलासा; कहा- इसमें एक प्रतिशत शक नहीं था
Mon, 04 May 2026 08:03 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 04 May 2026 08:03 PM IST
सार
Thalapathy Vijay Father: थलापति विजय तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। इससे उनके माता-पिता खुश हैं। विजय के पिता ने बताया है कि उन्हें जरा सा भी शक नहीं था कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
विजय
- फोटो : एक्स
विस्तार
आज तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इसमें एक्टर थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने बढ़त बनाई है। ऐसे में थलापति विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर खुश हैं। उन्होंने विजय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि विजय को यकीन था कि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विजय को नहीं था शक
एएनआई से बात करते हुए विजय के पिता ने उनके हालिया सफर के बारे में बताया है। उन्होंने कहा 'मैं और मेरी पत्नी बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं। मैं अपने बेटे को बधाई देता हूं। मैंने पिछले दो वर्षों में देखा है कि उनका कॉन्फिडेंस लेवल शानदार रहा है। उनका यह विश्वास कि 'मैं अब तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनूंगा इसमें उनको 1 प्रतिशत भी शक नहीं था। यही है उनका आत्मविश्वास का स्तर। मैं इस नजरिए की तारीफ करता हूं। सबसे पहले, एक नेता के लिए, वह निडरता, बिना किसी गठबंधन के खड़े रहना, यह तारीफ के काबिल है।'

#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: On TVK currently leading in 110 seats of the total 234 in the state, Director and TVK chief Vijay's father, SA Chandrasekhar, says, "As a father, I am very proud and happy. My wishes to my son. In the last two years, his confidence has been fantastic… pic.twitter.com/gsdLPatYbd
— ANI (@ANI) May 4, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने बताई मां की प्रतिक्रिया
चंद्रशेखर ने विजय की जीत पर अपनी पत्नी की प्रतिक्रिया भी साझा की। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे नतीजे सामने आ रहे थे, वह खुश हो रही थीं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'वह न केवल उसकी मां हैं, बल्कि विजय की सबसे पहली प्रशंसक भी हैं। आज वह बेहद खुश हैं।'

थलापति विजय
- फोटो : X
पिता से मिलने पहुंचे विजय
तमिलनाडु चुनाव में अपनी पार्टी टीवीके के शानदार प्रदर्शन के बाद विजय अपने पिता के चेन्नई स्थित घर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद समर्थकों का अभिवादन किया। समर्थकों ने भी विजय का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विजय ने सीटी मारकर जीत की खुशी जाहिर की।
'टॉक्सिक' में यश के साथ बोल्ड सीन वाली खबरों पर कियारा आडवाणी ने दिया रिएक्शन; जानें क्या है पूरा मामला?
विजय के पिता ने जताई खुशी
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में टीवीके के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने से उत्साहित पार्टी प्रमुख विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम बहुत खुश हैं, मैं अपने बेटे से मिला'।
100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त
जैसे-जैसे 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' एक मजबूत दावेदार के तौर पर उभर रही है। इसने 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई है।