Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Telugu Bigg Boss 9 Contestant Tanuja Puttaswamy Career And Personal Life Facts

बिग बॉस के तेलुगु वर्जन से लाइमलाइट में आईं तनुजा पुट्टास्वामी कौन है? जानिए करियर और नेटवर्थ से जुड़ी बातें

Sun, 23 Nov 2025 02:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 23 Nov 2025 02:01 PM IST
सार

Telugu Bigg Boss 9 Contestant Tanuja Puttaswamy: इन दिनों सलमान खान के ‘बिग बॉस 19’ के अलावा बिग बॉस का तेलुगु वर्जन भी चर्चा में है। तेलुगु बिग बॉस 9 में इन दिनों तनुजा पुट्टास्वामी बतौर प्रतियोगी नजर आ रही हैं। इनकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। जानिए, कौन हैं वो? 
 

विज्ञापन
Telugu Bigg Boss 9 Contestant Tanuja Puttaswamy Career And Personal Life Facts
तनुजा पुट्टास्वामी - फोटो : इंस्टाग्राम@thanuja_puttaswamy_

विस्तार

तनुजा पुट्टास्वामी तेलुगु सीरियल की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। वह कई हिट टीवी सीरियल का हिस्सा रही हैं। इन दिनों तनुजा पुट्टास्वामी तेलुगु बिग बॉस 9 में अपने अलग अंदाज के लिए चर्चा में हैं। जानिए, इस एक्ट्रेस ने करियर की शुरुआत कैसे की? तनुजा की नेटवर्थ कितनी है? 

विज्ञापन

कन्नड़ फिल्मों से शुरुआत, तेलुगु में किए हिट सीरियल 
तनुजा पुट्टास्वामी का जन्म बेंग्लूरू में 5 मार्च 1992 में हुआ। पापा बिजनेसमैन और मां एक हाउसवाइफ थीं। तनुजा की दो बड़ी बहनें भी हैं। तनुजा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्हाेंने एक कन्नड़ हाॅरर फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया। आगे चलकर तेलुगु सीरियल ‘मुड्डा मंदरम’ में पार्वती का किरदार किया। इस किरदार में उन्होंने काफी पाॅपुलैरिटी मिली। 

विज्ञापन

पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखती हैं 
तनुजा पुट्टास्वामी की उम्र इस वक्त 33 साल है। वह सिर्फ अपने एक्टिंग करियर को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस नहीं जानते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करती हैं। यही वजह है कि उनकी लव लाइफ के बारे में फैंस कुछ भी नहीं जानते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Thanuja Puttaswamy (@thanuja_puttaswamy_)


ये खबर भी पढ़ें: प्रणीत मोरे ने सलमान खान के सामने फरहाना को लेकर कही बड़ी बात, अमाल मलिक ने तान्या मित्तल पर कसा तंज 

कितनी है तनुजा की नेटवर्थ 
तेलुगु बिग बॉस 9 फेम तनुजा पुट्टास्वामी की नेटवर्थ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 2 करोड़ रुपये बताई गई है। उनकी यह इनकम साल 2025 की है। तनुजा टीवी सीरियल, एड फिल्म और ब्रांड प्रमोशन के जरिए कमाई करती हैं। इन दिनों उन्हें बिग बॉस 9 में शामिल होने के लिए काफी पैसा मिल रहा है। तनुजा के इंस्टाग्राम पर लगभग 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed