Sharwanand: टॉलीवुड अभिनेता शारवानंद कार दुर्घटना में हुए घायल, सोशल मीडिया पर शेयर किया हेल्थ अपडेट
हाल ही में, अभिनेता की गाड़ी रविवार की तड़के जुबली हिल्स में सीवीआर जंक्शन पर एक डिवाइडर से टकरा गई। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, फैंस अभिनेता के सलामती की दुआ करने लगे। हालांकि, अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता शारवानंद टॉलीवुड का जाना माना नाम है। साउथ सिनेमा में अभिनेता की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस भी शारवानंद की फिल्में देखना बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में, अभिनेता की गाड़ी रविवार की तड़के जुबली हिल्स में सीवीआर जंक्शन पर एक डिवाइडर से टकरा गई। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, फैंस अभिनेता के सलामती की दुआ करने लगे। हालांकि, अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट साझा किया है।
अभिनेता का हो गया था एक्सीडेंट
अभिनेता शारवानंद की टॉलीवु़ड इंडस्ट्री में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस तरह अचानक शारवानंद को साथ हुए इस दुर्घटना से उनके फैंस को काफी डरा दिया है। इस सूचना के सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर अभिनेता को टैग कर के उनसे उनके हेल्थ की जानकारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने तो अभिनेता के नाम का हैशटैग ट्रेंड कर दिया है। अब इसी को देखते हुए शारवानंद ने खुद अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।
There has been news that my car met with an accident this morning. It was a very minor incident.
विज्ञापन विज्ञापन
I am absolutely safe and sound at Home with all your love and blessings. There is nothing to worry about. Thank you all for your concern.
Have a great Sunday everyone.— Sharwanand (@ImSharwanand) May 28, 2023
शारवानंद ने सोशल मीडिया पर साझा किया हेल्थ अपडेट
शारवानंद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना हेल्थ अपडेट साझा करते हुए कहा, 'आज सुबह खबर मिली है कि मेरा कार का एक्सीडेंट हो गया है। यह बहुत मामूली सी घटना थी। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से मैं घर पर बिल्कुल सुरक्षित और स्वस्थ हूं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। आपकी चिंता के लिए आप सभी का धन्यवाद।'
Supriya Pilgaonkar: 'तू तू मैं मैं' के कमबैक को लेकर उत्साहित सुप्रिया पिलगांवकर, लेकिन सता रहा इस बात का डर!
फैंस ने कमेंट कर जताई चिंता
अभिनेता के इस पोस्ट के साझा करने के बाद ही उनके फैंस की जान में जान आई। शारवानंद के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'खुशी है कि आप ठीक हैं। अपना ख्याल रखना भाई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जल्दी से ठीक होकर दोबारा कमाल दिखाना है।' एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत खुशी हुई कि आप ठीक हैं।' फैंस शारवानंदके ठीक होने की खबर से काफी खुश हैं।