फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Zee TV upcoming show apna time bhi aayega Special Talk With cast Anushka Sen as Rani Here Are Five Achievers From State

'अपना टाइम भी आएगा' की रानी से होगी खास मुलाकात, रूबरू होंगी प्रदेश की पांच अचीवर्स

Fri, 16 Oct 2020 08:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 16 Oct 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Zee TV upcoming show apna time bhi aayega Special Talk With cast Anushka Sen as Rani Here Are Five  Achievers From State
अपना टाइम भी आएगा - फोटो : अमर उजाला

अगर आपने भी किया है कुछ खास तो हम आ रहे हैं आपके पास, अगर आप भी निम्न वर्गीय परिवार से उठकर अपने सपनों की सफल उड़ान भर रहे हैं तो ये खास मौका है आपके लिए। उत्तर प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों से पांच ऐसे कमाल के लोगों को चुनकर अमर उजाला रूबरू कराएगा टेलीविजन की मशहूर शख्सियत अनुष्का सेन से। विपरीत परिस्थितियों में आम धारणा से इत्तर कामयाबी का परमच लहरा देना शायद सबके बस की बात नहीं। अमर उजाला व जी टीवी के इस संयुक्त पहल का मकसद है कि समाज से कुछ ऐसी ही प्रेरणादायक कहानियों को चुन कर आपके साथ साझा कर सकें।

विज्ञापन


जी टीवी पर 20 अक्तूबर शाम 7 बजे से प्रसारित होने वाले सीरियल 'अपना टाइम भी आएगा' में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अनुष्का सेन इस धारावाहिक में रानी के किरदार के रूप में नजर आएंगी। इसकी कहानी वास्तविकता और उतार चढ़ाव से इतनी भरपूर है कि आप इसे देखकर हैरान रह जाएंगे। आप देखेंगे कि कैसे एक बेटी आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों से जूझते हुए अपने सपनों की तरफ अग्रसर होती है और समाज उसके रास्ते में रूकावटें तो पैदा करता है, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारती।
विज्ञापन



अनुष्का सेन से आपकी ये मुलाकात 'अमर उजाला' करवाने जा रहा है, 17 अक्तूबर को शाम पांच बजे। रानी का किरदार निभाने वाली अनुष्का सेन हमारे साथ लाइव रहेंगी और साथ ही लाइव होंगे उत्तर प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ और प्रयागराज से चुने हुए वो प्रतिभागी जिन्होंने आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न न होने के बाद भी समाज के बंधनों से खुद को अलग करके सफलता की नई परिभाषाएं रची हैं। इस पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 'अमर उजाला' के यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेजों से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमर उजाला द्वारा चुनी गई अचीवर्स:

  1. वाराणसी से बरखा सोनकर

  2. मेरठ से महक महाजन

  3. लखनऊ से सुप्रिया सिंह

  4. प्रयागराज से पूनम किशोर

  5. कानपूर से स्वाति यादव


17 अक्तूबर को लाइव शो से जुड़ने के लिए लाइक व सब्सक्राइब करें
www.facebook.com/Amarujala
https://www.youtube.com/user/NewsAmarujala

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed