फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update Abhira and Armaan Start Getting Closer Again

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फिर से बढ़ने लगीं अभिरा और अरमान के बीच नजदीकियां, फैमिली रिसॉर्ट को बचाने साथ आए

Fri, 26 Sep 2025 05:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 26 Sep 2025 05:42 PM IST
सार

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान की राहें जुदा हो चुकी थीं। लेकिन अपने फैमिली रिसॉर्ट को बचाने के लिए दोनों मिलकर कोशिश कर रहे हैं। इसी कोशिश के बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। 

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update Abhira and Armaan Start Getting Closer Again
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक नया ट्रैक दिखाया जा रहा है, जहां अरमान के फैमिली रिसॉर्ट में डरावनी और भूताह बातें देखने और सुनने को मिली। ऐसा होने पर रिसॉर्ट में लोगों ने आना बंद कर दिया। इस मुश्किल से बाहर आने के लिए अभिरा और अरमान ने दादी सा के साथ मिलकर प्लान बनाया है। सीरियल में अभिरा का रोल समृद्धि शुक्ला, अरमान का रोल रोहित पुरोहित और दादी सा का किरदार अनीता राज निभा रही हैं। जानिए, आगे क्या होने वाला सीरियल में।

विज्ञापन


अभिरा और अरमान के सामने हुई डरावनी घटना 
अपकमिंग एपिसोड में अभिरा रिसॉर्ट के एक कमरे में जाएगी, जहां उसे कुछ अजीब और डरावनी किस्म की चीजें महसूस होंगी। वह थोड़ा घबरा जाएगी। ऐसे में वह कमरे से बाहर निकलेगी तो सामने अरमान को पाएगी। अरमान मौजूदा घटनाओं को लेकर अभिरा से बहस करेगा। अचानक रिसाॅर्ट में एक चीख सुनाई देगी। जिसे सुनकर अभिरा अरमान के करीब चल जाती है। फिर दोनों आगे बढ़कर देखने की कोशिश करते हैं कि क्या हुआ? 
विज्ञापन


एक-दूसरे के करीब आए अभिरा और अरमान 
अभिरा और अरमान पता करने की कोशिश करते हैं कि चीख कहां से आई तो दोनों एक वॉशरूम को चेक करते हैं। अचानक दोनों इस वॉशरूम में बंद हो जाते हैं। ऐसा होने पर दोनों को अजीब लगता है। अचानक अभिरा और अरमान बाथटब में गिरते हैं। इनके बीच रोमांटिक सीन क्रिएट होता है। अभिरा और अरमान को साथ देखकर गीतांजलि को जलन होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरी में की अरमान ने गीतांजलि से शादी 
आगे आने वाले एपिसोड में अभिरा और अरमान रिसॉर्ट के मैनेजर का पर्दाफाश करेंगे। मैनेजर ही जो रिसॉर्ट में नकली भूतहा हकरतें करवा रहा था। इस पूरी घटना में अभिरा और अरमान को काफी वक्त साथ मिलेगा, जिससे इनके रिश्ते में दूरी कम होने लगेगी। नवरात्र के एक एपिसोड में अरमान अभिरा को यह भी बता चुका है कि उसने मजबूरी में गीतांजलि से शादी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed