अपराध: 'ये है चाहतें' फेम खुशांक अरोड़ा के साथ हुई दिन दहाड़े लूटपाट, डेढ़ लाख का सामान चोरी
- खुशांक अरोड़ा के साथ हुई दिनदहाड़े लूटपाट।
- कार का शीशा तोड़कर चुराया डेढ़ लाख का लैपटॉप।
- सीरियल 'ये है चाहतें' में निगेटिव रोल में दिखे थे खुशांक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धारावाहिक 'ये है चाहतें' फेम एक्टर खुशांक अरोड़ा के साथ दिनदहाड़े लूटपाट हो गई है। चोरों ने गुरुवार को मुंबई के जुहू इलाके में खुशांक अरोड़ा की कार के पीछे का शीशा तोड़कर उनका लैपटॉप चोरी कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुशांक अरोड़ा अपने एक अपकमिंग प्रॉजेक्ट की मीटिंग के सिलसिले में जुहू गए थे और वहीं पार्किंग एरिया में खड़ी उनकी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चुरा लिया गया।
खुशांक अरोड़ा ने बताया, 'मैं एक अपकमिंग प्रॉजेक्ट की मीटिंग के लिए जुहू गया था और मैंने अपनी कार पार्किंग एरिया में लगा दी थी। मीटिंग ज्यादा लंबी नहीं थी और एक घंटे के आसपास खत्म हो गई थी। लेकिन जब मैं वापस कार के पास आया तो मेरे होश ही उड़ गए। मेरी कार का पीछे का शीशा टूटा हुआ था।'
एक्टर ने आगे कहा, 'मैंने अपना लैपटॉप (Dell XPS) बैकसीट के नीचे छिपाकर रखा हुआ था, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख थी। जिन लोगों ने कार का शीशा तोड़ा उन्होंने ही उसे चुरा लिया। मीटिंग के बाद मुझे लोखंडवाला में रेस्टो-बार जाना था क्योंकि यह जुलाई में दोबारा खुल रहा है और मुझे मेरी टीम के साथ प्लानिंग करनी थी।'
खुशांक अरोड़ा ने आगे कहा कि, 'मैं शाम को (24 जून) पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाने वाला था। मुझे इस घटना से जोर का झटका लगा है। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि मुंबई जैसे शहर में दिन के उजाले में ऐसी घटना हो सकती है।'
बता दें, बीते दिनों खुशांक अरोड़ा टीवी धारावाहिक ये हैं चाहतें में कबीर के किरदार में नजर आ रहे थे। सीरियल में वह निगेटिव किरदार में नजर आ रहे थे।