{"_id":"ca99eb76-703f-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"will-priyanka-chopra-be-mohit-raina-aka-mahadev-s-parvati","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियल लाइफ में लगेगी 'महादेव' की लॉटरी? आया प्रियंका का रिश्ता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रियल लाइफ में लगेगी 'महादेव' की लॉटरी? आया प्रियंका का रिश्ता
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Feb 2013 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर सब कुछ सही रहा तो छोटे पर्दे के बिग स्टार महादेव यानी मोहित प्रियंका चोपड़ा के हबी बन जाएंगे। ऐसा माहौल बन रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की अरेंज मैरिज महादेव की भूमिका निभा रहे मोहित से हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो अपनी पीसी महादेव की पार्वती कहलाएंगी।
विज्ञापन
अकसर प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के सवालों को सुनकर चुप्पी साध लेती हैं या इस सवाल को नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन वाकई में प्रियंका अपने दूल्हे मियां का बेसब्री से इंतजार कर रही है। बहराहल, अब हालात बदल चुके हैं और अब प्रियंका चोपड़ा की फैमिली उनके लिए सही पार्टनर की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मौसी ने अपनी भांजी के लिए एक परफेक्ट दूल्हे की तलाश कर ली है। हालांकि ना ही वो कोई बिजनेस मैन है और ना ही कोई बॉलीवुड एक्टर। लेकिन वो लक्की मैन है स्मॉल स्क्रीन का किंग। जी हां, छोटे परदे पर सबके फेवरेट महादेव यानी मोहित रैना।
विज्ञापन
प्रियंका की मौसी के मुताबिक, मोहित एक अच्छे एक्टर हैं। लेकिन मोहित रैना इस पर अभी तक चुप हैं। फिर भी मोहित अपनी खुशी और फीलिंग्स को छुपाए नहीं छुपा पा रहे हैं। आखिरकार उन्हें बॉलीवुड की ग्रेट दीवा से शादी करने का ऑफर जो मिला है।
खैर, ये बात कितनी सच है, क्या प्रियंका अपनी मौसी की च्वॉइस पर गंभीरता से सोचेगी, ये देखने वाली बात है।