फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   why kapil comedy show flop?

क्यों फ्लॉप हो गया कपिल शर्मा का कॉमेडी शो?

Mon, 10 Nov 2014 11:48 AM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
why kapil comedy show flop?

भारतीय टेलीविज़न पर कोई भी धारावाहिक टीआरपी के दौड़ में एक स्थायी मुकाम नहीं बना सकता है लेकिन स्टार प्लस के कार्यक्रम 'दीया और बाती हम' ने कर दिखाया है। वहीं कभी दर्शकों की पसंद रहने वाले 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' टॉप से भी बाहर हो गया है। यह अब तक की शो की सबसे ज्यादा गिरावट है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट में चैनलों की रैंकिंग में कुछ नहीं बदला। नंबर एक पर क़ाबिज़ है स्टार प्लस, दो पर कलर्स, तीन पर ज़ी और चौथे स्थान पर कायम है सब टीवी। लेकिन धारवाहिकों को नंबर एक के स्थान पर आने में पूरा ज़ोर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ये हैं नंबर वन और टू पर

why kapil comedy show flop?

काफ़ी हफ़्तों से नंबर एक पर चल रहा है 'दीया और बाती हम' और इसमें आख़िरकार विमान हाईजैक का दिन आ गया है। लेकिन देखना ये होगा कि दुबई जाने वाले विमान को क्या आईपीएस संध्या हाईजैक होने से रोक पाएगी और संध्या का पति सूरज भी इसी विमान पर मौजूद है।

ज़ाहिर सी बात है कि अगले हफ़्ते इस धारावाहिक में बहुत सारा ड्रामा औऱ ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। दूसरे स्थान पर है 'साथिया साथ निभाना'। मोदी परिवार की इस कहानी में अब राधा के चलते परिवार में काफ़ी अशांति फ़ैल गई है और जिगर ये चाहने लगा है कि राधा को किसी भी तरह अपनी ज़िंदगी से निकाल दे।

हालांकि गोपी और अहम और बाक़ी सदस्य भी यही चाहते हैं। लेकिन क्या ऐसा हो सकेगा ये अगले हफ़्ते पता चलेगा।

नंबर 3 और चार पर ये

why kapil comedy show flop?

इस मुकाम पर 'ये हैं मोहब्बतें' बहुत वक़्त बाद आया है। शो में रमन और इशिता काफ़ी नज़दीक आ गए हैं और अभी वो वक़्त दूर नहीं जब ये दोनों प्यार का इज़हार करेंगे और उस वक़्त का इंतज़ार दर्शकों को रहेगा।

चौथे पायदान पर पकड़ बनाए हुए है जोधा अकबर। इस धारावाहिक में जोधा अकबर और सलीम की कहानी दिल को छू लेने वाले मोड़ पर है। स्क्रीन पर दर्शकों ने देखा कि अपनी गैर हाज़िरी में अकबर, सलीम को अपना तख्त देने का वादा भी करता है। कहानी के दूसरे पहलू में रुक्कैया बेगम इस साज़िश में है कि वो किस तरह सलीम को अफ़ीम की लत लगा दे।

विज्ञापन

बाकी धारावाहिक के हाल

why kapil comedy show flop?

बात करें अगर दूसरे शोज़ की तो 'डेयर टू डांस' का फ़िनाले बेहद बेरंग रहा और यह टीआरपी भी कमा नहीं पाया। हालांकि इस शो में अक्षय़ कुमार भी मौजूद थे लेकिन वह भी दर्शकों को खींच नहीं पाए।

ज़ी टीवी का नया सुपरहीरो शो 'आर्यन' मध्यम लोकप्रियता के साथ शुरू हुआ वहीं कलर्स का लोकप्रिय शो 'क़ॉमेडी नाइट्स विद कपिल' टीआरपी में काफ़ी नीचे आया है।

यह गिरावट बताती है कि अब कपिल की कॉमेडी में दोहराव आते जा रहे हैं और लोग अब इस सेट फ़ार्मेट के शो से अलग कुछ और तलाश रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed