Wedding Pictures: धूमधाम से हुई दिलीप जोशी की बेटी की शादी, पहले नहीं देखा होगा जेठालाल का ये अंदाज
अभिनेता दिलीप जोशी की बेटी नियति आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अभिनेता की बेटी की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल के किरदार से सबके दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी की बेटी नियति आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अभिनेता की बेटी की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता अपनी की शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।
दिलीप जोशी ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों के साथ ही एक्टर ने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'आप गानों और फिल्मों से भावनाएं ले सकते हैं लेकिन, जब आप पहली बार इसका अनुभव लेते हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'
View this post on Instagram
नियति की शादी में टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी स्टारकास्ट ने शिरकत। इस दौरान शो के डायरेक्टर मालव राजदा, रीता रिपोर्टर यानी प्रिया आहूजा, अभिनेता सुनैना फोजदार, पलक सिंधवानी, कुश शाह, समय शाह शामिल हुए। इसके अलावा तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा, मुनमुन दत्ता सहित कई और कलाकार भी शादी में नजर आए। खबरों के मुताबिक दिशा वकानी को भी शादी में बुलाया गया था, लेकिन वह शादी में शामिल नहीं हो सकी।
वहीं, दिलीप जोशी के दामाद यशोवर्धन मिश्रा की बात करें तो यशोवर्धन बॉलीवुड फिल्मों में स्टोरी राइटर और गीतकार अशोक मिश्रा के बेटे हैं। यशोवर्धन और नियति दोनों एक- दूसरे को बीते चार साल से जानते हैं। दोनों मुंबई के एक ही कॉलेज में पढ़ते थे।