Video: कविता कौशिक ने कटवाए अपने लंबे बाल, कैंसर पेशेंट की विग बनाने के लिए किए डोनेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट कविता कौशिक ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो को पोस्ट करके सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, कविता ने अपने खूबसूरत बालों को नेक काम के लिए दान कर दिया है। उन्होंने अपने लंबे बालों को कटवा कर छोटा करवाया है। कविता कैंसर रोगियों के लिए विग बनाने के लिए इसे दान कर रही हैं।
बाल कटते हुए बनाया वीडियो
अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहने वाली कविता ने सोशल मीडिया पर सैलून का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने कटे हुए बालों को हाथ में लिए स्माइल कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कविता ने लिखा है कि 'और ये कैंसर पेशेंट के विग बनाने के लिए डोनेट किया है। और मेरा नया लुक? वेट करो यार..'
View this post on Instagram
बाल कटवाने से पहले थीं नर्वस
कविता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था 'नर्वस…लेकिन नए लुक के लिए एक्साइटेड हूं। इसके बाद मुझे टाइम मिलेगा और मैं फोकस कर पाउंगी ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट पर।' कविता के वीडियो पोस्ट करने के बाद उनके फ्रेंड्स और फैंस दोनों ही कविता के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।
माधुरी के बेटे ने दान किए बाल
इससे पहले माधुरी दीक्षित के बेटे रेयान ने भी कैंसर पेशेंट्स के लिए अपने बाल डोनेट किए थे। जिसका वीडियो माधुरी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था कि 'दो साल से मेरे बेटे ने इस नेक काम के लिए बाल नहीं कटवाए थे। मुझे तुम पर गर्व होता है।'