फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Vivian Dsena Wife Nouran Aly Welcome Baby Boy share lovely post

Vivian Dsena: विवियन डिसेना के घर आई खुशखबरी, पत्नी नौरान अली ने दिया बेटे को जन्म; लिखा- 'इस बार राजकुमार...'

Mon, 30 Mar 2026 11:39 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 30 Mar 2026 11:39 AM IST
सार

Vivian Dsena Wife Nouran Aly Welcome Baby Boy: टीवी अभिनेता विवियन डिसेना दोबारा पिता बन गए हैं। विवियन और नौरान ने अपने बेटे का स्वागत करते हुए एक प्यारा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Vivian Dsena Wife Nouran Aly Welcome Baby Boy share lovely post
विवियन डिसेना -नौरान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'मधुबाला' और 'बिग बॉस' फेम जैसे शोज से मशहूर हुए अभिनेता विवियन डिसेना दूसरी बार पिता बने हैं। विवियन ने आज 30 मार्च की अपने बेटे के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर की है। कई टीवी सेलेब्स विवियन को पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

विवियन का पोस्ट
अभिनेता विवियन दूसरी बार पिता बन गए हैं। उन्होंने इस खुशखबरी को सभी के साथ इंस्टाग्राम पोसट के जरिए शेयर किया है। विवियन ने इस पोस्ट में लिखा, 'कुछ समय के लिए लोगों की नजरों से ओझल हो गया था और इसका एक कारण था।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)




विवियन का नोट

विवियन ने आगे लिखा, 'कुछ कहानियां पहले घोषित नहीं की जातीं, उन्हें पहले जिया जाता है। खामोशी ने ही सब कुछ कह दिया। परिवार और बड़ा हो गया और इस बार यह एक राजकुमार है।' उन्होंने पोस्ट में छोटे पैरों के निशान और नीले दिल वाले इमोजी भी लगाए। विवियन को रुबीना दिलैक, भारती सिंह के अलावा भी कई टीवी सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवियन और नौरान की शादी
विवियन की शादी नौरान अली से हुई है। दोनों ने साल 2022 में शादी की थी। इससे पहले उनकी शादी अभिनेत्री वाहबिज डोराबजी से हुई थी, जो 2021 में खत्म हो गई थी। विवियन और नौरान की पहले से एक बेटी भी है। अब उनके परिवार में एक बेटा और हुआ है।

विज्ञापन

विवियन का करियर
विवियन ने कई टीवी शो में अभिनय किया है। विवियन ने 'प्यार की एक कहानी' और 'मधुबाला- एक इश्क एक जुनून' से काफी प्रसिद्ध हासिल की है। रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी लोगों ने बहुत पसंद किया था।


यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने लिया अमृतसरी कुलचों का मजा, शेयर की तस्वीर; लिखा- 'बस वहां की बातें...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed