फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Vishal Dadlani gets surprise gift on Indian idol 11 set

इंडियन आइडल के सेट पर विशाल ददलानी को मिला खास दिवाली गिफ्ट

Thu, 24 Oct 2019 10:58 AM IST
Mishra Mishra मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 24 Oct 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Vishal Dadlani gets surprise gift on Indian idol 11 set
विशाल ददलानी

देश का मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल अपने 11वें सीजन के साथ दस्तक दे चुका है। शो में जज के तौर पर अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के कंधों पर इस सीजन के विजेता को चुनने का दारोमदार है।  इस साल की थीम एक देश एक आवाज है। प्रत्येक एपिसोड में प्रतियोगी अपने टैलेंट से जजेस की तारीफ बटोरने में कामयाब होते हैं। वहीं समय-समय पर कंटेस्टेंट्स और जजेस के बीच अनूठी केमिस्ट्री भी नजर आती है। हाल में ऐसी ही बॉन्डिंग विशाल ददलानी और पंजाब के रिदम कल्याण के बीच दिखी।

विज्ञापन


दरअसल रिदम कल्याण की मां और बहन विशाल ददलानी की बहुत बड़ी फैन हैं और हाल में शूट हुए एपिसोड में वे विशाल ददलानी से मिलने के लिए पहुंचे। सिर्फ मिलने के लिए ही नहीं बल्कि वे संगीतकार के लिए हाथ से बनी मिठाइयां भी लेकर आए। उन्होंने विशेष रूप से विशाल के लिए बेसन के लड्डू बनाए जो विशाल की पंसदीदा मिठाई है। अपने प्रति ऐसा प्यार देख कर विशाल ने उनके लिए अपने कुछ बेहतरीन गाने गाए जिसपर सभी मिलकर थिरके। उन्होंने यह भी बताया कि एक गायक और संगीतकार के रूप में वे सभी उन्हें कितना प्यार करते हैं और उनके प्रोजेक्ट्स के लिए उनकी सफलता की कामना करते हैं।
विज्ञापन


विशाल ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि  मैं रिधम के परिजनों का धन्यवाद अदा करना चाहता हूं जो विशेष रूप से मुझसे मिलने के लिए आए और इतनी स्वादिष्ट मिठाइयां भी लेकर आए। जब भी आप ऐसे लोगों से मिलते हैं जो आपका काम पसंद करते हैं तो वह शानदार अनुभव होता है। वे आपको और भी मेहनत से काम करने किए प्रोत्साहित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'रुक्मिणी मेरे जैसी बिल्कुल नहीं', मौनी रॉय ने किया फिल्म मेड इन चाइना में अपने किरदार का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed