'बिग बॉस 13' में हो सकती है विशाल की एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री?
'बिग बॉस 13' से जुड़ी बड़ी जानकारी आई है। कुछ दिन पहले ही विशाल आदित्य सिंह 'बिग बॉस' में आए थे। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली भी शो में एंट्री लेने वाली हैं। इस बात का खुलासा 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' ने ट्वीट में किया।
'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक - 'विशाल की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा शो में बतौर वाइल्ड कार्ड्र एंट्री लेंगी।' हालांकि इस ट्वीट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। मधुरिमा के शो में जाने के बाद घर का माहौल कैसा होता है यह देखना दिलचस्प होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 'बिग बॉस' में आने से पहले विशाल और मधुरिमा ने नच बलिए' में हिस्सा लिया था। शो के दौरान इन दोनों के झगड़ों से जज भी परेशान हो गए थे।
As Per @Spotboye
Vishal Aditya Singh’s ex-girlfriend and Nach Baliye 9 partner Madhurima Tuli will enter #BB13 house as new wild card contestant soon#BB13#BiggBoss13 #WeekendKavaar#WeekendKaVaarWithSalmanKhanविज्ञापन विज्ञापन— The Khabri (@TheKhbri) November 30, 2019
मधुरिमा और विशाल 'नच बलिए 9' में बतौर एक्स जोड़ीदार बनके आए थे। यह दोनों पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन शो में आने से पहले इनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद यह दोनों 'नच बलिए' में अपने डांस का जलवा दिखाने आए थे। दरअसल, 'नच बलिए 9' की थीम इस बार हटके थी। इस बार कंटेस्टेंट अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ भी शो में हिस्सा ले सकते थे। हालांकि शो के विजेता प्रिंस नरुला और युविका चौधरी बने थे।
बिग बॉस के 'वीकेंड का वार' की बात करें तो सलमान खान सिद्धार्थ को उनके आक्रामक व्यवहार की इस बार झलक दिखाएंगे। ऐसा करके वह सिद्धार्थ को यह अहसास कराने की कोशिश करेंगे कि जिस तरह से वह लोगों से घर के अंदर बात करते हैं वो ठीक नहीं है।
सलमान खान पहले सिद्धार्थ से आमतौर पर बात की जाने वाली टोन में बात करेंगे। इसके बाद एकदम से बात करते करते आक्रामक हो जाएंगे और ऊंची आवाज में बात करेंगे। इस 'वीकेंड का वार' वीवो कॉलर का सवाल सिद्धार्थ शुक्ला के लिए आएगा। वीवो कॉलर सिद्धार्थ से पूछेंगे- 'आसिम को हमेशा घर में आपका चेला कहा गया, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि आप पारस के चेले बन गए हो। इस पर क्या कहना चाहेंगे?'
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: अस्पताल में भर्ती हैं बिग बॉस की कंटेस्टेंट देवोलीना, इस वजह से बिगड़ी तबीयत