{"_id":"6262aea713133b02da3d823f","slug":"veteran-singer-sonu-nigam-to-udit-narayan-will-pay-tribute-to-lata-mangeshkar-everyone-said-together-naam-reh-jayega","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर की याद में सजेगी दिग्गज गायकों की महफ़िल, सब मिलकर बोले, नाम रह जाएगा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर की याद में सजेगी दिग्गज गायकों की महफ़िल, सब मिलकर बोले, नाम रह जाएगा
Fri, 22 Apr 2022 08:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 22 Apr 2022 08:29 PM IST
सार
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रंद्धाजलि देने के लिए स्टार प्लस पर सभी दिग्गज सिंगर्स एक साथ आ रहे हैं। आइए आपको इसकी एक झलक दिखाते हैं।
विज्ञापन
लता मंगेशकर के लिए नया शो 'नाम रह जाएगा'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्वर कोकिला लता मंगेशकर हम लोगों के बीच अब नहीं हैं। दिग्गज गायिका ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। लता दीदी के निधन को लगभग सात महीने का समय हो गया है और आज भी हर खास मौके पर उन्हें याद किया जाता है। अब तक देशभर में कई ऐसे कार्यक्रम देखे गए हैं, जिन्हें लता मंगेशकर की याद में रखा गया है। वहीं, अब स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि देने के लिए एक और खास शो आ रहा है, जिसमें सभी दिग्गज सिंगर्स मिलकर लता मंगेशकर को गानों से याद करेंगे। इसकी एक झलक भी सामने आ गई है।
विज्ञापन
दरअसल, स्टार प्लस में लता मंगेशकर की याद में 'नाम रह जाएगा' प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है, जो सभी सिंगर्स की तरफ से लता मंगेशकर को एक श्रद्धांजलि होगी। इस शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आ गया है, जिसमें सिंगर्स मिलकर लता मंगेशकर के गाने गाते हुए दिख रहे हैं। प्रोमो में सबसे पहले अरिजीत सिंह की झलक दिखाई जाती है और फिर सोनू निगम स्टेज पर नजर आ रहे हैं। वह लता मंगेशकर का गाना 'नाम रह जाएगा' गा रहे हैं। इसके बाद वीडियो में आगे अरिजीत सिंह, साधना सरगम, उदित नारायण, कुमार सानू, जावेद अली और शंकर महादेवन नजर आते हैं और सभी की जुबां पर 'नाम रह जाएगा' गाना होता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
वीडियो के बीच में सोनू निगम ये भी कहते हैं, 'चाहे कुछ रहे या ना रहे। लेकिन वो नाम रह जाएगा।' वीडियो लता मंगेशकर की तस्वीर पर खत्म होता है, जिसके साथ आवाज आती है, 'देश के सबसे चहेते गायकों की सुरीली श्रद्धांजलि लता जी के नाम, नाम रह जाएगा।'
बता दें कि 'नाम रह जाएगा' स्टार प्लस पर 1 मई से शुरू हो रहा है। ये शो हर रविवार शाम सात बजे टेलीकास्ट होगा, जिसमें शानदार सिंगर्स अपनी आवाज के जादू से लता मंगेशकर को याद करते नजर आएंगे। यह शो गजेंद्र सिंह द्वारा बनाया गया है, जिन्हें सा रे गा मा पा, अंताक्षरी और म्यूजिक का महा मुकाबला जैसे शो बनाने के लिए जाना जाता है।