फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Vahbiz Dorabjee is ready to give love a second chance she is all set to get married

Vahbiz Dorabjee: तलाक के बाद बुरी तरह टूट गई थीं वाहबिज दोराबजी, अब दोबारा बसाने जा रहीं घर

Sun, 25 Jun 2023 06:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Jun 2023 06:26 PM IST
सार

वाहबिज ने हाल ही में खुलासा किया कि वह प्यार को दूसरा मौका देने के लिए तैयार हैं और उनकी शादी की भी योजना है। 

विज्ञापन
Vahbiz Dorabjee is ready to give love a second chance she is all set to get married
वाहबिज दोराबजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाहबिज दोराबजी अपनी अदाकारी की वजह से घर-घर में मशहूर हैं। 'प्यार की ये एक कहानी' से लेकर 'बहू हमारी रजनीकांत' तक में उन्होंने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। हालांकि, उनकी जिंदगी के पिछले कुछ साल काफी उथल-पुथल भरे रहे हैं। अभिनेत्री 2017 से अपने तत्कालीन पति विवियन डीसेना से अलग रह रही थीं और साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद विवियन ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़कर दोबारा शादी कर ली थी और अब वह एक बच्ची के पिता भी हैं। वहीं, एक्ट्रेस भी खुद को दूसरा मौका देने के लिए तैयार हैं। दरअसल, उन्होंने एक नए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह शादी करने जा रही हैं।

विज्ञापन

Raghubir Yadav Birthday: दसवीं में फेल होने के बाद घर से भाग गए थे रघुबीर, फिर ऐसे बने 'पंचायत' के प्रधानजी

विज्ञापन

दूसरी शादी करेंगी वाहबिज 

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में वाहबिज ने खुलासा किया कि वह प्यार को दूसरा मौका देने के लिए तैयार हैं और उनकी शादी की भी योजना है। उन्होंने कहा, ''सिर्फ इसलिए कि पहला रिश्ता नहीं चल सका इसका मतलब यह नहीं है कि मैं प्यार के लायक नहीं हूं। मैं निश्चित रूप से दोबारा शादी करूंगी और यह तय है, लेकिन, अभी इस पर बात करने के लिए कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हमें सकारात्मकता फैलाने की जरूरत है जिससे की सही समय आने पर सभी सही चीजें आपको आकर्षित कर सकें। मैं प्यार को दूसरा मौका देने जा रही हूं, क्योंकि मैं इसकी हकदार हूं।''
Kala Chasmaa: अब भोजपुरी में धमाल मचा रहा 'काला चश्मा', राकेश मिश्रा के इस गाने पर थिरक रहे लोग

तलाक के बाद टूट गई थीं अभिनेत्री

वाहबिज ने इसी इंटरव्यू में खुलासा किया कि विवियन से तलाक के बाद वह काफी टूट गई थीं। उन्होंने आगे कहा, “एक समय मैं बहुत टूट गई थी और मुझे खुद को राख से फिर से बनाना पड़ा। मुझे सचमुच अपने टुकड़ों को वापस जोड़ना पड़ा। इसमें काम के अलावा दोस्तों और परिवार से भी काफी मदद मिली, जिससे मैं व्यस्त रही। मैंने अपना पैसा खुद कमाया। स्वतंत्र होने से मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला।”
Varun Dhawan: वरुण धवन ने सर्बिया में पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर सीरीज पर दिया नया अपडेट

विज्ञापन

सीरियल के सेट पर हुआ था प्यार

वाहबिज दोराबजी और विवियन डीसेना की मुलाकात 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी। दोनों जल्द ही प्यार में पड़ गए और 2013 में शादी कर ली। हालांकि, कुछ साल बाद उनके बीच मतभेद पैदा हो गए और उन्होंने 2017 में तलाक के लिए अर्जी दी। विवियन की अब नूरान अली से शादी हो गई है और वह एक बेटी के पिता भी हैं। इस जोड़े ने अपनी बेटी का नाम लियान विवियन डीसेना रखा है। उन्होंने इस्लाम भी अपना लिया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने खुलासा किया था कि इससे उन्हें शांति पाने में मदद मिली।
Jeremy Renner: नहीं रहे 'अवेंजर्स' के 'हॉकआई'! जेरेमी रेनर के निधन की झूठी अफवाहों पर फूटा फैंस का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed