फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   urfi javed revealed facing threat abuse by unknown people mumbai police cyber cell no attention on reported

Urfi Javed: अभद्र भाषा और रेप की धमकी पर उर्फी जावेद का पोस्ट वायरल, लिखा- भारत में कोई...

Thu, 04 Aug 2022 11:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 04 Aug 2022 11:15 PM IST
सार

उर्फी जावेद ने पोस्ट शेयर कर कहा है कि लोग खुलकर आपको परेशान करते हैं गाली देते हैं और रेप की धमकी ऑनलाइन देते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि हमें इसको नजरअंदाज क्यों करना है

विज्ञापन
urfi javed revealed facing threat abuse by unknown people mumbai police cyber cell no attention on  reported
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उर्फी जावेद मनोरंजन जगत में अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने फैशन सेंस के लोगों को कई बार हैरान किया है। इतना ही नहीं, उर्फी अपने अलग अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करती रहती हैं। लेकिन अभिनेत्री को कभी भी ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ा है। हालांकि, कई बार ऐसा भी देखा गया है कि उर्फी को ट्रोल करते हुए लोग हद तक पार कर देते है और अभिनेत्री को धमकियां देने लगते हैं। इस पर उर्फी जावेद ने एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि ऐसे समय में उनकी कोई मदद नहीं करता है। 

विज्ञापन

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि रेप की धमकी, अभद्र भाषा और बदतमीजी का सामना करना पड़ा है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि भारत में साइबर पुलिस में दर्ज की गई शिकायतों पर शायद ही काम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्फी ने इंस्टा पोस्ट पर लिखा, 'भारत में कोई साइबर कानून नहीं है। पुलिस और साइबर सेल बहुत मुश्किल से दर्ज की गई शिकायतों पर ध्यान देते हैं। इसलिए लोग अपनी शिकायत दर्ज करवाने से डरते हैं। लोग खुलकर आपको परेशान करते हैं गाली देते हैं और रेप की धमकी ऑनलाइन देते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि हमें इसको नजरअंदाज क्यों करना है?'
विज्ञापन

बता दें कि उर्फी जावेद ने अपनी बोल्डनेस से कई बार लोगों के होश उड़ाए हैं। वह कई बार सेमी न्यूड तस्वीर भी शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह शरीर पर तार लपेटे नजर आई थीं। इस मौके पर भी लोगों ने अभिनेत्री को ट्रोल किया, जिस पर उर्फी ने जवाब देते हुए लिखा था कि इस वीडियो के पीछे एक मतलब है, कैसे भारतीय महिलाओं को अपनी शादी में सुंदर दिखने के लिए चमकती हुई ज्वेलरी दी जाती है और उसे फूलों से सजाया जाता है। लेकिन असल में वह ठीक से चल भी नहीं सकती हैं और न ही अपने पंखों को फैला सकती हैं। हालांकि ये हमारी जनरेशन की महिलाओं के लिए नहीं है, बल्कि पुरानी जनरेशन की महिलाओं के लिए है। उर्फी इसी तरह पहले भी कई बार ट्रोर्ल्स को जवाब दे चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed