{"_id":"5b48b3f54f1c1b50748b461a","slug":"tv-serial-yeh-rishta-kya-kehlata-hai-will-be-close-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेली सोप लवर्स को लगने वाला है बड़ा झटका, बंद होने जा रहा है यह मशहूर सीरियल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
डेली सोप लवर्स को लगने वाला है बड़ा झटका, बंद होने जा रहा है यह मशहूर सीरियल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
ये रिश्ता क्या कहलाता है
इस साल कई नए टीवी सीरियल आए जो दर्शकों के बीच पैठ बनाई। इस बीच कुछ अच्छे सीरियल ऑफ एयर कर दिए गए जिसमें ‘दिल संभल जा जरा’, ‘नामकरण’, इक्यावन’ और ‘मेरी दुर्गा’ जैसे सीरियल शामिल हैं। खबरें आ रही हैं कि ऐसे सीरियल की सूची में अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नाम भी जुड़ने वाला है। हालांकि निर्माता गुल खान समेत लीड कलाकारों ने इस खबर को अफवाह करार दिया था।
विज्ञापन
दरअसल, हिना खान, करण मेहरा और रोहन मेहरा के सीरियल को छोड़ के बाद से इसका अनुमान लगाया जाने लगा था कि अब इस शो के दर्शक कम हो जाएंगे, लेकिन बीते कई महीनों में जिस तरह से इस सीरियल ने प्रदर्शन किया है उससे साफ है कि दर्शक आज भी इस सीरियल को बड़े ही चाव से देखते है।
विज्ञापन
वहीं शिवांग जोशी ने भी इस खबर का खंडन करते हुए कहा, ‘अभी ये सीरियल नहीं बंद होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ये सीरियल उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है।’
विज्ञापन
इस सीरियल के निर्माता हमेशा नए-नए ट्विस्ट लाने की कोशिश करते हैं। पिछले एपिसोड में ही देखा गया कि अस्पताल में सुवर्णा की हालत काफी खराब हो जाती है और वह कार्तिक को नायरा के लिए कोसती है। वहीं अपनी मां को इस हालत में देखकर ही कार्तिक ने फैसला किया कि वह नायरा से दूर हो जाएगा।