फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV Serial Nimki Vidhayak Will Go OffAir From 1 February Says Actor Manish Goel

'निमकी' के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, जल्द हो रही है शो की विदाई

Wed, 22 Jan 2020 02:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 22 Jan 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
TV Serial Nimki Vidhayak Will Go OffAir From 1 February Says Actor Manish Goel
निमकी विधायक - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'निमकी मुखिया' के रूप में पहला सीजन समाप्त होने के बाद, इस टीवी धारावाहिक का दूसरा सीजन 'निमकी विधायक' भी अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चला है, जिसका अंतिम एपिसोड 1 फरवरी को प्रसारित किया जाएगा। शो में स्वीटी के पति अभिमन्यु राय का किरदार निभाने वाले कलाकार मनीष गोयल ने इस खबर की पुष्टि की है।

विज्ञापन


टीवी के अनुभवी अभिनेता मनीष गोयल ने शो के बारे में अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए कहा, 'आज मैं बहुत दुखी हूं क्योंकि मैंने जब इस शो में किरदार पाया था, तब मैं बहुत उत्साहित था। मेरे लिए यह बहुत ही अलग तरह की कहानी थी, जो एक अलग प्रकार का चलन तय कर सकती थी। काश मैंने इस शो के साथ एक लंबी पारी खेली होती, लेकिन जो होने वाला होता है, वह होकर ही रहता है, और हर सुबह एक नई शुरुआत लेकर आती है। इस खूबसूरत सी यात्रा के समापन के अवसर पर हम एक विदाई पार्टी करने वाले हैं।'
विज्ञापन


इस धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभाने वाली भूमिका गुरंग ने इस शो को शुरू करने के साथ अपना उत्साह व्यक्त करते हुए बोला था, 'मैं खुश थी क्योंकि निमकी मुखिया धारावाहिक पूरा होने के बाद मुझे लगता था, कि ये किरदार अगले तीन साल तक तो वापस नहीं आएगा। लेकिन जब मुझे पता चला कि अब 'निमकी विधायक' बनने जा रहा तो, मैं बहुत खुश हुई। दूसरे सीजन के साथ आने की खुशी से ज्यादा नए सीजन में होने वाले बदलावों को लेकर मैं ज्यादा खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस शो का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण है, जो दिखाता है कि कैसे एक लड़की अपने गांव की मुखिया (ग्राम प्रमुख) बन जाती है? और फिर एक विधायक बनकर राजनीति की जटिल दुनिया में बदलाव लाने का प्रयास करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed