फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tv serial nimki mukhiya will telecast with nimki vidhayak

निमकी मुखिया का प्रमोशन, अब दिखेंगी विधायक के किरदार में

Tue, 06 Aug 2019 11:08 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
tv serial nimki mukhiya will telecast with nimki vidhayak
nimki mukhiya - फोटो : social media
दर्शकों के बीच लोकप्रिय धारावाहिक की कहानी को एक नए धारावाहिक के रूप में आगे बढ़ाने का अगला प्रयोग अब निमकी मुखिया को लेकर होने वाला है। सोनी टेलीविजन ने अपने मशहूर सीरियल पोरस की कहानी को एक नए धारावाहिक चंद्रगुप्त मौर्य के जरिए आगे बढ़ाया। 
विज्ञापन


स्टार भारत यही काम अब निमकी मुखिया नाम के शो की कहानी को नए धारावाहिक निमकी विधायक के जरिए करने जा रहा है। निमकी मुखिया के किरदार के रूप में अभिनेत्री भूमिका गुरंग ने उत्तर भारत में अपना बहुत बड़ा फैन बेस बनाया है। दूरदर्शन के फ्री टू एयर चैनलों वाली डिश पर स्टार भारत की लोकप्रियता बढ़ाने में भी निमकी मुखिया ने काफी बड़ा योगदान किया।
विज्ञापन


निमकी विधायक की शूटिंग मुंबई में जोरों से चल रही है। इसके शो की शूटिंग पर मौजूद रहे लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, निमकी मुखिया के निर्माताओं ने इस शो को स्पिन ऑफ करने का फैसला किया है। यह शो अब इन्ही किरदारों के साथ अब एक नए अवतार में सामने आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed