फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tv serial dadi amma dadi amma maan jao and dil jaise dhadke dhadakne do will merge

टीवी पर इन दो धारावाहिकों का होगा अनोखा विलय, दादा-दादी जताएंगे नन्हें बच्चों पर प्यार

Sun, 09 Feb 2020 12:53 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 09 Feb 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
tv serial dadi amma dadi amma maan jao and dil jaise dhadke dhadakne do will merge
dil jaise dhadke dhadakne do - फोटो : amar ujala
टीवी पर अक्सर कहानियों का नाटकीय रूपांतरण देखने को मिलता है और उनसे दर्शक इस कदर जुड़ जाते हैं, कि वह कहानी कहीं ना कहीं दर्शकों को अपनी सी लगने लगती है। ऐसा ही पल टीवी के एक नए धारावाहिक 'दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ' में आने वाला है, जब शो के दादी अम्मा और दादा जी से टीवी के एक दूसरे धारावाहिक से आए हुए बच्चे मुखातिब होंगे।
विज्ञापन


टीवी चैनल स्टार प्लस पर हाल ही में हिंदी सिनेमा के बड़े निर्देशकों में से एक महेश भट्ट का एक नया शो 'दिल जैसे धड़के धड़कने दो' शुरू होने वाला है, जिसको गुरुदेव भल्ला निर्मित और निर्देशित कर रहे हैं। इस धारावाहिक के मुख्य भूमिका में कलाकार श्रुति सेठ और राहिल आजम होंगे। इस शो की कहानी दो बच्चों, युग और इति, के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसका किरदार जेरेड सैवेल और हिरू त्रिवेदी निभा रहे हैं। शो के प्रतिभाशाली बाल कलाकार जेरेड ने हाल ही में रामलीला पर एक रैप करके शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


 

खबरों के अनुसार हाल ही में टीवी के दो धारावाहिकों का मात्र एक एपिसोड के लिए विलय होने वाला है, जिसमें 'दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ' के दादी और दादा से 'दिल जैसे धड़के धड़कने दो' के युग और इति आपस में बात करते हुए नजर आएंगे। यह एक सुहावना पल होगा जिसमें दादा और दादी बाहर से आए हुए दो मासूम बच्चों को अच्छी बातें सिखाएंगे, और प्यार बरसाएंगे। सूरज बड़जात्या के शो दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ मैं दादी का किरदार सीमा बिस्वास और दादा का किरदार मोहन जोशी निभा रहे हैं। 

बता दें कि धारावाहिक 'दिल जैसे धड़के धड़कने दो' आगामी सोमवार 10 फरवरी से टीवी पर प्रसारित होगा, जोकि टीवी के पुराने शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' की जगह लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed