Sana Makbul: लीवर सिरोसिस से जूझ रहीं ‘बिग बॉस OTT 3’ की विनर सना मकबूल, 30वें जन्मदिन पर शेयर की खास पोस्ट
हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने लीवर कैंसर जुड़ी बीमारी की जानकारी साझा की थी। दीपिका के बाद अब टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल भी एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्हें लीवर सिरोसिस हुआ है। अपनी बीमारी के बारे में सना मकबूल ने एक हालिया इंटरव्यू में विस्तार से बताया है। साथ ही उन्होंने आज अपना जन्मदिन भी मनाया और एक सोशल मीडिया पोस्ट भी साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सना मकबूल टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह कई टीवी सीरियल में अहम किरदार निभा चुकी हैं। कुछ दिन पहले हॉस्पिटल से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर एक दोस्त ने साझा की। इससे फैंस को अंदाजा हो गया कि सना ठीक नहीं है। अब सना मकबूल ने अपनी बीमारी और उसके इलाज के बारे में विस्तार से बात की है।
लीवर सिरोसिस से परेशान हैं
सना मकबूल ने हिंदुस्तान टाइम्स से की गई बातचीत में अपनी लीवर सिरोसिस की बीमारी के बारे में बात की है। वह कहती हैं, ‘मैं ट्रांसप्लांट से बचने की कोशिश कर रही हूं। इन दिनों मेरी इम्यूनोथैरेपी चल रही है। इस ट्रीटमेंट से काफी थकान महसूस होती है। मैं चाहती हूं, बस जल्दी ठीक हो जाऊं। यह आसान काम नहीं है लेकिन मैं हार नहीं मानूंगी।’
पांच साल पहले बीमारी का पता चला
पिछले दिनों भी सना मकबूल ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के पॉडकस्ट में अपनी बीमारी का जिक्र किया था। वह बताती हैं, ‘साल 2020 में मुझे अपनी बीमारी का पता चला। इसके कोई लक्षण भी नहीं दिखे लेकिन मेरे बॉडी सेल्स, बॉडी ऑर्गेन को अटैक करने लगे। मेरे साथ यह दिक्कत लीवर को लेकर है। मैंने तब से लेकर अब तक अपने खानपान में बहुत बदलाव किया है, में विगन बन चुकी हूं।’
बीमारी के बीच जन्मदिन भी मनाया
सना मकबूल अपनी बीमारी से एक तरफ जूझ रही हैं। वहीं वह खुशी भरे पलों को भी भरपूर जी रही हैं। आज सना मकबूल का जन्मदिन (13 जून 1993) भी है। सना ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए एक पोस्ट भी साझा की है। तस्वीरों में वह काफी खुश भी नजर आ रही हैं।
सना मकबूल का करियर फ्रंट
टीवी सीरियल में एक्टिंग करने के अलावा सना मकबूल ‘बिग बॉस 3’ ओटीटी वर्जन में भी नजर आईं। इस रियालिटी शो की वह विनर भी बनीं। सना ने कई साउथ की फिल्मों में भी अभिनय किया है।