फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tv actress do c grade film in past

टीवी की ये 'बहू-बेटियां' पहले करती थीं सी ग्रेड फिल्में

Sat, 27 Sep 2014 09:30 PM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
tv actress do c grade film in past

टीवी के फैमिली सोप ऑपेरा में शोहरत बटोर रहे बहुत से कलाकार बॉलीवुड की उन ‘एडल्ट फिल्मों’ के स्टार रह चुके हैं, जो देश के ग्रामीण-कस्बाई सिनेमाघरों में खूब देखी जाती हैं।

विज्ञापन


बड़े पर्दे पर काम पाने के लिए संघर्ष करते ऐक्टर अक्सर छोटे पर्दे पर दिखते हैं, रोचक यह है कि इन दिनों टेलीविजन पर अपने काम से लोगों का दिल जीत रहे कुछ कलाकार कभी बॉलीवुड की बी और सी ग्रेड की फिल्मों का अहम हिस्सा हुआ करते थे।
विज्ञापन


सनी लियोनी तो विदेश से आई हैं और सब जानते हैं कि छोटे पर्दे के बिग बॉस में दिखने से पहले वह अमेरिकी पोर्न उद्योग का हिस्सा रह चुकी हैं। आज सनी फिल्म स्टार हैं। हमारे टेलीविजन जगत में दिखने वाली कई हस्तियां भले सनी की तरह न हों लेकिन उनमें कई जरूर ऐसी हैं जिन्होंने सफलता की सीढ़िया चढ़ने से पहले बी और सी ग्रेड, सस्ती फिल्मों के अंधेरे में संघर्ष किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी पर अपने अभिनय से लोकप्रियता हासिल करने तक का सफर नामचीन हस्तियों को एडल्ट फिल्मों के रास्ते गुजरना पड़ा है। गर्मा-गरम दृश्यों के ये खिलाड़ी आज छोटे पर्दे की बड़ी हस्तिया हैं। हंगामे और आलोचनाओं को दरकिनार कर उनका यह सफर जारी है।

एडल्ट फिल्म में काम कर चुकी हैं उर्वशी ढोलकिया

tv actress do c grade film in past
बिग बॉस-6 की विजेता उर्वशी ढोलकिया टीवी जगत की नामचीन हस्तियों में शुमार हैं। दिल्ली दूरदर्शन पर 2001-02 में प्रसारित बालाजी टेलीफिल्मस के धारावाहिक ‘कभी सौतन कभी सहेली, स्टार प्लस पर 2001-08 में प्रसारित कसौटी जिंदगी की, मेंहदी तेरे नाम की, जस्सी जैसी कोई नहीं, देख भई देख आदि दर्जन भर धारावाहिकों और कॉमेडी सर्कस से शोहरत पाने वाली उर्वशी ने अपने अभिनय की शुरूआत बी-सी ग्रेड और सॉफ्ट पॉर्न फिल्मों से की थी।

उनकी मलयालम एडल्ट फिल्म ‘स्वपनम’ और ‘चुंबन’ ने काफी नाम कमाया था। गर्मा-गरम बोल्ड सीन ने इंडस्ट्रीज में खूब धमाल मचाया। उनके इस सेक्सी इमेज ने रंग दिखाया और एडल्ट फिल्मों की क्वीन टेलीविजन की रानी बन गई। अपनी काबिलियत के बूते एक मुकाम हासिल किया। आज उनकी गिनती जानामानी हस्तियों में है।

‘जेठालाल की पत्नी’ ने भी किए थे बोल्ड सीन

tv actress do c grade film in past
इस कड़ी में दूसरा नाम आता है अभिनेत्री दिशा वकानी का। दिशा इन दिनों सब टीवी पर प्रसारित धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठा लाल की पत्नी ‘दया’ के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुकी हैं। उनके इस किरदार को इतना पसंद किया गया कि उन्हें इसके लिए  बेस्ट एक्ट्रेस कॉमेडी व कॉमिक रोल का नेशनल और इंडियन टेली एकेडमी अवार्ड भी हासिल है।

लेकिन टीवी जगत की ‘दया’ एक जमाने में बी-ग्रेड फिल्मों का चर्चित चेहरा हुआ करती थीं। उनके मादक और बोल्ड दृश्यों ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। उनकी एक फिल्म ‘कमसिन’ काफी चर्चित रही थी।

बी ग्रेड फिल्मों से ऐतिहासिक-पौराणिक किरादरों में

tv actress do c grade film in past

बी और सी ग्रेड फिल्मों की फेहरिस्त में सिर्फ अभिनेत्रियां ही नहीं, जानेमाने अभिनेताओं के नाम भी शुमार हैं। इसमें सबसे ऊपर नाम आता है धारावाहिक झांसी की रानी के तात्या टोपे यानी अभिनेता अमित पचौरी का। उन्होंने करियर के शुरुआत में एक दर्जन से भी अधिक बी-सी ग्रेड फिल्में की हैं।

बेडरूम, सुंदर पड़ोसन, फ्री एंट्री, प्रेम सूत्र, अंगूर, एक नामर्द, नर-नारी, तवायफ, प्राचीन कामसूत्र, दरवाजा, आदम खोर और हसीना आदि चुनिंदा फिल्में हैं। अमित पचौरी भगवान विष्णु के अवतार में भी टीवी पर आ चुके हैं। इन दिनों वे लाईफ ओके चैनल के धारावाहिक ‘शपथ  में सुपर कॉप की भूमिका में नज़र आ रहे हैं।

‘लक्ष्मी बाई के पति’ भी कर चुके हैं सी ग्रेड फिल्में

tv actress do c grade film in past

अभिनेता समीर कोचर आज पहचान के  मोहताज नहीं हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरियल में बिजनेसमैन रजत कूपर की भूमिका में नजर आए। सेटमैक्स पर आईपीएल में एंकरिंग का भी जलवा बिखेरते नजर आते हैं।

लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब समीर अभिनय जगत में गुमनाम थे। तब उनके हिस्से में सिर्फ बी-ग्रेड फिल्में ही थीं। फिल्म ‘एक से मेरा क्या होगा’ में कई बालाओं के साथ हॉट सीन में नजर आए। इस कड़ी में टीवी के एक और चर्चित चेहरे का नाम जुड़ता है। वह हैं जीटीवी के धारावाहिक झांसी की रानी में रानी लक्ष्मी बाई के पति और राजा का किरदार निभाने वाले अभिनेता समीर धर्माधिकारी।

समीर चर्चित सीरियल यहां मैं घर-घर खेली में राज सिंघानियां का रोल अदा कर चुके हैं। स्टार प्लस के महाभारत और जी के फेयर फाईल्स में अभिनय कर चुके समीर के जीवन में एक वक्त ऐसा भी था जब वे पहचान के मोहताज थे। तब उनके लिए बी-ग्रेड फिल्में ही सहारा थीं। उनकी बी-ग्रेड फिल्म ‘मधुबाला  ने खूब नाम कमाया था।

श्वेता तिवारी और सारा खान भी?

tv actress do c grade film in past

बी-सी ग्रेड और एडल्ट फिल्मों और टेलीविजन के कनेक्शन की दास्तान बहुत लंबी है। टीवी के जगत के कई ऐसे जानेमाने चेहरे हैं जिन्होंने संघर्ष के दिनों में न सिर्फ ऐसी फिल्में की बल्कि बोल्ड सीन, फोटो शूट, आईटम नंबर के लिए मशहूर रहे।

टीवी जगत  का एक और चर्चित चेहरा धारावाहिक उतरन की तपस्या यानी रश्मि देसाई भोजपूरी फिल्मों  में अपनी मादक अदाएं दिखा चुकी हैं। इसमें अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी पीछे नहीं रहीं। अपनी बोल्ड इमेज के बाद राखी सावंत, सारा खान, कश्मीरा शाह सरीखे दर्जन भर से अधिक कलकार हैं जिन्हों ने भी टीवी पर काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed