फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tunisha sharma ex boyfriend Ali Baba Dastaan E Kabul fame Sheezan Khan shares emotional video of late actress

Sheezan Khan: तुनिशा शर्मा की यादों में डूबे शीजान खान, भावुक वीडियो साझा कर दिवंगत अभिनेत्री को बताया 'परी'

Mon, 03 Apr 2023 08:36 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 03 Apr 2023 08:36 AM IST
सार

शीजान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए भावुक पोस्ट भी लिखा है। वीडियो में शीजान और तुनिशा की कई सारी अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज हैं।

विज्ञापन
tunisha sharma ex boyfriend Ali Baba Dastaan E Kabul fame Sheezan Khan shares emotional video of late actress
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media

विस्तार

टीवी शो 'अलीबाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर लीड एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने बीते साल दिसंबर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद शो के लीड एक्टर और अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार किया था। शीजान पर अभिनेत्री की मां ने आरोप लगाया था कि उन्होंने तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाया है। दो महीने से भी अधिक समय जेल में बिताने के बाद चार मार्च को शीजान खान को स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी। जेल से बाहर आने के बाद शीजान अब तुनिशा की यादों में डूबे हुए हैं।

विज्ञापन

tunisha sharma ex boyfriend Ali Baba Dastaan E Kabul fame Sheezan Khan shares emotional video of late actress
तुनिशा शर्मा-शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शीजान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए भावुक पोस्ट भी लिखा है। साझा किए गए वीडियो में शीजान और तुनिशा की कई सारी अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज हैं। ये तस्वीरें और वीडियोज शो के सेट के हैं, जब वह दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए मस्ती करते थे और खुश रहते थे। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Akelli: एक्शन ड्रामा फिल्म 'अकेली' की शूटिंग खत्म, नुसरत भरूचा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

tunisha sharma ex boyfriend Ali Baba Dastaan E Kabul fame Sheezan Khan shares emotional video of late actress
तुनीशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो को साझा करते हुए शीजान ने बहुत प्यारी कविता भी लिखी है। कविता में उन्होंने तुनिशा को एक परी बताया है और उनकी जिंदगी के बारे में खास बातें बताई हैं। शीजान ने कविता के जरिए तुनिशा के लिए अपना प्यार दिखाया है। कविता में उन्होंने अपने परिवार के लोगों के बारे में भी जिक्र किया है। शीजान की पोस्ट के बाद फैंस भावुक हो गए हैं और उन्हें निर्दोष बताते हुए उनकी पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sheezan M Khan (@sheezan9)



Varun Dhawan: वरुण ने ट्रोलिंग के बाद ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, सुपरमॉडल गिगी हदीद का रिएक्शन भी आया सामने

विज्ञापन

tunisha sharma ex boyfriend Ali Baba Dastaan E Kabul fame Sheezan Khan shares emotional video of late actress
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : Social media

बीते साल दिसंबर में तुनिशा शर्मा की मौत के एक दिन बाद ही शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच के दौरान अभिनेता ने खुलासा किया था कि वह दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनका रिश्ता केवल तीन महीने ही चला था। हालांकि, इसके बाद भी वह अच्छे दोस्त बने रहे, लेकिन अभिनेत्री की मां ने शीजान पर तुनिशा को धोखा देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

Parineeti Chopra : 'राजनेता से कभी शादी नहीं करूंगी', शादी के अटकलों के बीच परिणीति का पुराना इंटरव्यू वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed