Tunisha Sharma: तुनिशा की मौत पर पायल रोहतगी का बयान, बोलीं- वो डिप्रेशन में थी और परिवार...
तुनिशा शर्मा की मौत से हर कोई हैरान है। अभिनेत्री के सुसाइड करने के बाद से सेलेब्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में पायल रोहतगी ने दिवंगत तुनिशा शर्मा को लेकर बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
20 साल की तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से हर कोई हैरान है। अभिनेत्री की आत्महत्या के बाद से ही तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। कोई इसे मर्डर कह रहा है, तो किसी का मनाना है कि तुनिशा ने सुसाइड ही किया है। तुनिशा की मां ने शीजान खान पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं, अब एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने तुनिशा शर्मा के निधन पर और अभिनेत्री के परिवार को लेकर बात की।
दरअसल, पायल रोहतगी को पति संग्राम सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान जब पायल से तुनिशा शर्मा की मौत को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तुनिशा ने 2018 में एक इंटरव्यू में डिप्रेशन के बारे में बात की थी, उस समय वह 16-17 वर्ष की थीं। मुझे लगता है कि परिवार में बुजुर्गों को अपने बच्चों के जीवन में अधिक शामिल होना चाहिए, खासकर जब उन्होंने मानसिक रूप से उतना मजबूत नहीं होने की बात कही हो।
Urfi Javed: अंडर आई फिलर कराने के बाद उर्फी की आंखों का हुआ बुरा हाल! काले घेरों के साथ फोटो शेयर कर दी नसीहत
पायल ने कहा, 'वह 20 साल की थी। 2018 के तुनिशा ने डिप्रेशन से लड़ने के बारे में बात की और कहा कि वह मानसिक रूप से इतनी मजबूत नहीं है। इसलिए, उसके परिवार के लोगों को उसकी अतिरिक्त देखभाल करनी थी। वह काम कर रही थी, इसलिए उसपर काम करने का दबाव होगा। यह महत्वपूर्ण है कि परिवार के बुजुर्ग अपने बच्चों पर ध्यान दें और देखें कि वे काम के तनाव से कैसे निपट रहे हैं, क्योंकि टेलीविजन का काम बहुत-बहुत तनावपूर्ण होता है।'
Rishabh Pant: ऋषभ पंत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर, कहा- पूरे हिंदुस्तान की...
इसके बाद पायल ने कहा, 'मैंने एक दो सीरियल में काम किया है, हम जिद करते थे और 12 घंटे काम करने के बाद सेट से घर के लिए निकल जाते थे, लेकिन नए लोग 15 घंटे काम करते हैं। और अगर वे किसी शो के लीड हैं, तो उनके पास है कोई समय सीमा नहीं। इसलिए, टीवी अभिनेताओं के मानसिक स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता और मुझे लगता है कि यह गलत है। इन सबके साथ मुझे किसी दूसरे एंगल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जो भी हो पुलिस और उचित एजेंसियों को जांच करने दें।'
Upcoming Movies in 2023: धमाकेदार होने वाला है 2023, दांव पर इन सुपरस्टार्स की किस्मत