फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TRP Week 16 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Others Serial In Top Five

‘तुलसी’ का टीवी पर एकछत्र राज, जानें ‘अनुपमा’ के अलावा 16वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में किसे मिली जगह?

Thu, 30 Apr 2026 02:46 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 30 Apr 2026 02:46 PM IST
सार

TRP Week 16: गुरुवार का दिन टीवी सीरियल की दुनिया में खास होता है, अक्सर ही इस दिन टीआरपी लिस्ट जारी होती है। जानिए, इस हफ्ते ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अलावा कौन-कौन से सीरियल टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहे। 

विज्ञापन
TRP Week 16 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Others Serial In Top Five
टीआरपी लिस्ट में कौन से सीरियल ने बनाई जगह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब से स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने टीवी पर वापसी की है, यह टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना है। 16वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह पहले स्थान पर है। जानिए, इसके अलावा कौन-कौन से सीरियल टीआरपी लिस्ट में अपने लिए जगह बना पाए। 

विज्ञापन

स्मृति ईरानी के सीरियल को मिली कितनी टीआरपी? 

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 16वें हफ्ते में 1.8 की टीआरपी मिली है। जबकि 15वें हफ्ते में 2.0 की टीआरपी इस सीरियल को मिली थी। हाल ही में इस सीरियल में आकाशदीप सहगल की वापसी हुई है। सीरियल में काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे ये सीरियल
दूसरे नंबर पर टीआरपी लिस्ट में ‘वसुधा’ सीरियल को जगह मिली है, इसकी टीआरपी 16वें हफ्ते में 1.7 रही है। जबकि 15वें हफ्ते में इसे 1.8 की टीआरपी मिली थी। तीसरे नंबर पर सीरियल ‘गंगा मां की बेटियां है’ इस सीरियल को भी 1.7 की टीआरपी 16वें हफ्ते में मिली है। 

विज्ञापन

TRP Week 16 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Others Serial In Top Five
सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
टॉप 5 में क्या आ सका सीरियल ‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के चर्चित सीरियल ‘अनुपमा’ की बात करें तो इसे 16वें हफ्ते 1.6 की टीआरपी मिली है, यह लिस्ट में चौथे स्थान पर है। जबकि 15वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ को 1.8 की टीआरपी मिली थी। पांचवें नंबर पर सीरियल ‘तुम से तुम तक’ है, इसे 16वें हफ्ते में 1.6 की टीआरपी मिली है। इस सीरियल में शरद केलकर लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed