फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TRP Ratings for Indian TV Channels

जब जोधा-अकबर के प्यार को मिला अंजाम...

Sun, 01 Jun 2014 07:44 AM IST
Updated Sun, 01 Jun 2014 07:44 AM IST
विज्ञापन
TRP Ratings for Indian TV Channels

देश भर में छाया हुआ है आईपीएल का मुक़ाबला और उससे भी ज़्यादा कड़ा मुक़ाबला होता है हर हफ़्ते टेलीविज़न सीरियल्स के बीच।

विज्ञापन


पिछले कई हफ़्तों से 'दीया और बाती हम', 'जोधा अकबर' और 'साथिया' के बीच में बराबरी का मुक़ाबला चल रहा है और मई के अंतिम हफ़्ते में भी वही सिलसिला जारी है।

आइए नज़र डालते हैं कि इनमें से कौन से सीरियल पिछले हफ़्ते चढ़े टीआरपी की सीढ़ी और कौन से उतरे नीचे।
'दीया और बाती' नंबर एक पर

पिछले हफ़्ते नंबर एक पर रहा 'दीया और बाती हम'। इस शो के ज़रिये शायद शो के निर्माता महिला सशक्तिकरण का संदेश देना चाह रहे हैं लेकिन असल में इस शो का लोगों पर कितना प्रभाव होगा ये आने वाला वक़्त ही बताएगा।

इस हफ़्ते दूसरे नंबर पर रहा 'साथिया'। मोदी परिवार की मालकिन कोकिला बेन की याददाश्त अभी भी वापस नहीं आई है और वो सबको पहचान नहीं पा रही हैं।

दूसरी तरफ़ अहम और गोपी अपनी खोई हुई बेटी को वापस पा कर बेहद ख़ुश हैं।

गिले-शिकवे सब भुला कर गोपी का अब बस एक ही मक़सद है कि वो कैसे वो अपनी सासू मां की याददाश्त वापस ला सके।
'जोधा अकबर' और 'ये हैं मोहब्बतें'

पिछले हफ़्ते बालाजी टेलीफ़िल्म्स के 'जोधा अकबर' में सम्राट और बेगम के बीच ज़बरदस्त रोमांस हुआ और ये शो रहा तीसरे नंबर पर।

ख़ुद एकता कपूर और उनकी क्रिएटिव टीम ने जोधा और अकबर के रोमांटिक दृश्यों को लेकर बहुत सारी योजनाएं बनाई।

सम्राट और साम्राज्ञी ने अपने शादी की सालगिरह मनाई और प्यार में बह गए।

टीआरपी की रेस में बालाजी का दूसरा शो 'ये है मोहब्बतें' पहुंचा चौथे स्थान पर। देर से ही सही पर शो को धीरे-धीरे दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

देखा जाए तो ये शो 'टू स्टेट्स' की कहानी जैसा है। एक तरफ़ है दक्षिण भारत की इशिता अय्यर और दूसरी तरफ़ है पंजाबी मुंडा रमन कुमार भल्ला।

दोनों एक दूसरे से शादी करते हैं रमन की बच्ची रूही के लिए।

रमन का रोल निभा रहे हैं करन पटेल जो हमेशा से एकता के पसंदीदा रहे हैं और इशिता का रोल निभा रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी।

दर्शकों को इशिता और रमन की नोक-झोंक बहुत अच्छा लग रही है और पहली बार शो ने एक से पांच के बीच में अपनी जगह बनाई है।

पांचवें नंबर पर दो शो
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'महाभारत' के बीच मुक़ाबला बराबरी का रहा और दोनों शो पांचवे नंबर पर हैं।

महाभारत में जैसे-जैसे कुरुक्षेत्र का युद्ध नज़दीक आ रहा है वैसे-वैसे शो को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

अगले हफ़्ते से महासंग्राम शुरू होगा पांडवों और कौरवों के बीच और शो के निर्माताओं को उम्मीद है कि इससे शो की लोकप्रियता और बढ़ेगी।

कुछ हफ़्ते से कम टीआरपी मिलने के बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' थोड़ा सा ऊपर आया है लेकिन फिर भी एक से पांच के बीच नहीं आ पाया।

जून के पहले हफ़्ते से वीकेंड पर 'झलक दिखला जा' वापस आ रहा है और उसके साथ-साथ दस नए शो भी आ रहे हैं।

उम्मीद करते हैं कि ये सारे शो नई कहानी और नए चेहरों को लेकर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed