धारावाहिक 'मन की आवाज प्रतिज्ञा 2' से भूमिका की छुट्टी, मीरा के किरदार को मिलेगा अब ये नया चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारावाहिक 'मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2' के सेट से एक बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक शो में मीरा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री भूमिका गुरुंग की इस शो से छुट्टी हो चुकी है। उनकी जगह अब कई चर्चित शोज़ में काम कर चुकी अभिनेत्री टीना फिलिप ने ले ली है। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि भूमिका काफी दिनों से शूटिंग पर आने में दिक्कतें बता रही थीं और ये भी कह रही थीं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। शो बनाने वालों को उनको इसी आधार पर शो से रिलीव कर दिया गया है। इस शो की कहानी में अब नया चेहरा लाने के लिए कुछ फेरबदल किए जा रहे हैं और मीरा का किरदार कैसे आगे बढ़ेगा, इसके बारे में भी रणनीति तैयार कर ली गई है।
जब इस बारे में अभिनेत्री टीना फिलिप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, “हां, मैं 'मन की आवाज प्रतिज्ञा 2' का हिस्सा बनने जा रही हूं। मैंने सुना है कि भूमिका अस्वस्थ है। उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं और उन्होंने सौहार्दपूर्ण ढंग से प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर यह फैसला लिया है।"
जब टीना से पूछा गया कि क्या किसी कलाकार को रिप्लेस करना और बीच में शो में शामिल होना चुनौतीपूर्ण होगा? तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं किसी और के किरदार में प्रवेश करने को लेकर बहुत ज्यादा नहीं सोचती। मैं इसे एक नई भूमिका के रूप में देख रही हूं। मैं इस भूमिका को निभाने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं, क्योंकि इसका ग्राफ बहुत अच्छा है। इस शो की एक मनोरंजक कहानी है और हर किरदार को बहुत खूबसूरती से बनाया गया है। मैं निर्माता राजन शाही के साथ जुड़ना चाहती थी और मुझे खुशी है कि मुझे आखिरकार यह मौका मिल गया।
उन्होंने आगे कहा, “मैं हमेशा अलग-अलग किरदारों की तलाश करती हूं, क्योंकि इससे मुझे अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। यह किरदार मेरे द्वारा अब तक निभाए गए सभी किरदारों से पूरी तरह अलग है। मुझे यूपी के लहजे में बोलना सीखना होगा। मेरे लिए यह एक चुनौती है और यही इसे रोमांचक भी बनाती है। मैं इस नए सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"