फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The vardi makes me feel like a tom-boy-Aastha Chaudhary

पुलिस का किरदार निभाकर बहुत खुश है आस्था

Tue, 07 May 2013 05:07 PM IST
आनंद गोविंद भट्ट
आनंद गोविंद भट्ट Updated Tue, 07 May 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
The vardi makes me feel like a tom-boy-Aastha Chaudhary

टीवी हो या फिल्मी पर्दा अगर एक्टर को पुलिस की वर्दी पहनने को मिल गई, तो उसकी किस्मत के ताले खुल जाते हैं।

विज्ञापन


अब तक तो ऐसा ही होता रहा है और आज इसी मुकाम पर खड़ी हैं, आस्था चौधरी, जो सहारा वन के शो 'रिश्तों के भंवर में उलझी नियति' में आईपीएस अधिकारी नियति शास्त्री का किरदार निभा रही हैं।

आस्था खुद को लकी मानती हैं कि यह किरदार करने का मौका उन्हें मिला।

प्लानिंग में विश्वास न रखने वाली आस्था कहती हैं कि, पुलिस की वर्दी हो या सैनिक की, उसमें अलग ही बात होती है। वर्दी आते ही माइंडसेट भी अलग हो जाता है। मेरा बचपन से ड्रीम सेना में जाने का था, पर लंबाई की वजह से मेरी उम्मीदवारी ही समाप्त हो गई। इसलिए मन में एक कसक थी, जिसे नियति के रोल ने दूर कर दिया है।'
विज्ञापन


वे आगे कहती हैं कि, 'मेरे इस रोल को करने से मेरे पापा सबसे ज्यादा खुश हैं, क्योंकि वह मेरे सपने के बारे में अच्छी तरह जानते हैं। मैं तो खुद को और ज्यादा लकी मानती हूं कि मुझे यह रोल मिला क्योंकि कई टीवी या फिल्म कलाकार इस तरह के किरदार के लिए तरसते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्था बताती हैं कि, 'मैंने कई साल पहले एक शो देखा था, उड़ान। उसमें कविता चौधरी ने कल्याणी का जो रोल किया था, वह  आज भी देखने लायक है। मैं उसी समय से कहती आ रही थी कि मुझे कल्याणी बनना है। बस अब वह समय आ गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed