फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The Kapil Sharma Show Kapil made fun of Malaika Arora and Terence Lewis

द कपिल शर्मा शो: कपिल ने मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुइस का बनाया मजाक, अर्चना पूरन सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया

Thu, 30 Sep 2021 06:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 30 Sep 2021 06:02 PM IST
सार

‘द कपिल शर्मा शो’ टीवी का लोकप्रिय कॉमेडी शो है। इस शो में भरपूर मौज-मस्ती और मजाक चलती है। द कपिल शर्मा शो के आने वाले एपीसोड में दर्शकों को और ज्यादा मजा आने वाला है।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Kapil made fun of Malaika Arora and Terence Lewis
कपिल शर्मा और मलाइका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘द कपिल शर्मा शो’ टीवी का लोकप्रिय कॉमेडी शो है। इस शो में भरपूर मौज-मस्ती और मजाक चलती है। द कपिल शर्मा शो के आने वाले एपीसोड में दर्शकों को और ज्यादा मजा आने वाला है। क्योंकि अगले एपीसोड में ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के प्रमोशन के लिए टेरेंस लुइस, गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा शो में दिखेंगे।  इस शो के प्रोमो में दिख रहा है कि जैसे ही मलाइका स्टेज पर आती हैं, वैसे ही कपिल उनसे पूछते हैं- आज आप अकेले ही आई हैं, वो कहां है? जो आपके साथ बाहर हमेशा घूमने जाता है। जिसे लेकर आप हमेशा सैर करने जाती हैं। कपिल के ये बोलते ही दर्शक हंसने लगते हैं। दरअसल, कपिल, मलाइका के डॉगी के बारे में पूछ रहे थे।

विज्ञापन


प्रोमो में साफ दिख रहा है कि कपिल शर्मा के बाद गीता कपूर और टेरेंस लूइस भी मलाइका का मजाक उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गीता कपूर कहती हैं, जब भी मलाइका घर से या जिम से बाहर निकलती हैं, तो वो ऐसे चलती हैं। ये कहते ही गीता कपूर अभिनेत्री मलाइका की नकल करते वॉक करने लग जाती हैं। गीता चलकर बताती हैं कि मलाइका कैसे वॉक करती हैं। वो कहती हैं, मलाइका चप्पल में वॉक करने निकलती हैं। टेरेंस भी मलाइका की टांग खिंचाई करते हैं और बताते हैं कि मलाइका फोटोग्राफर्स को कैसे पोज देती हैं। इस पर शो में मौजूद दर्शक और अर्चना पूरन सिंह जमकर हंसते हैं।
विज्ञापन


 

कपिल शर्मा टेरेंस से पूछते हैं कि आपने गीता, मलाइका और नोरा के साथ कई सीजन जज किये हैं, किसके साथ ज्यादा मजा आता है। इस पर गीता कहती हैं, एपीसोड में सारे प्रतिभागी बहुत खुश थे, क्योंकि टेरेंस का उनपर ध्यान ही नहीं था और ऐसे में नुस्ख कौन निकालेगा। इसके बाद स्टेज पर कृष्णा, जितेंद्र के गेटअप में आते हैं और मलाइका के साथ नागिन डांस करते हैं। वो कहते हैं कि आज यहां डांसर आये हैं और हर बात डांस में होगी। इसके बाद सब खिलखिला उठते हैं। इसके बाद कृष्णा कहते हैं, मैं झंडू बाम हुई डार्लिंग तेरे लिए? 

इस प्रोमो को देखकर साफ लग रहा है कि द कपिल शर्मा शो के अगले एपीसोड में खूब मजा आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed