फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   the kapil sharma show Akshay Kumar calls Kapil Sharma a serial killer watch funny video

The Kapil Sharma Show: अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा को कहा- 'सीरियल किलर', कॉमेडियन पर लगाया यह बड़ा इल्जाम

Sat, 17 Sep 2022 05:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 17 Sep 2022 05:38 PM IST
सार

अक्षय कुमार बीते हफ्ते कपिल शर्मा के शो में नजर आए थे। इस दौरान अभिनेता ने सभी कलाकारों के साथ मिलकर खूब मस्ती की। इसी बीच अक्षय ने कपिल शर्मा को सीरियल किलर भी कहा था, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
the kapil sharma show Akshay Kumar calls Kapil Sharma a serial killer watch funny video
कपिल शर्मा, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का चैट शो 'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर टीवी पर दस्तक दे चुका है। इस बार शो में कपिल शर्मा के साथ कई नए चेहरे नजर आए, जिस वजह से फैंस के बीच कपिल शर्मा के शो की खूब चर्चा हो रही है। इस बार अक्षय कुमार कपिल शर्मा के इस शो के पहले मेहमान बने थे। इस दौरान अभिनेता ने कपिल और उनकी पूरी टीम के साथ खूब मस्ती की। लेकिन इसी बीच, अक्षय ने कपिल को सीरियल किलर भी कहा, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'कठपुतली' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में आए थे और इस एपिसोड का अनसेंसर्ड वीडियो अब यूट्यूब पर सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार और कपिल शर्मा खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत तब से होती है, जब कपिल शर्मा अपने घर से सेट की ओर जाते हैं। इसके बाद वीडियो में कॉमेडियन अपना शो शुरू करते नजर आ रहे हैं लेकिन फिर अक्षय कुमार आगे आते हैं और वह कपिल शर्मा का शो शुरू करते हैं। इसके बाद ही दोनों के बीच मजाक-मस्ती का सिलसिला शुरू हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो में ही कपिल शर्मा आगे अक्षय से उनकी फिल्म 'कठपुतली' के बारे में बात करते नजर आते हैं। इस दौरान वह अभिनेता से कहते हैं, 'कठपुतली में एक साइको सीरियल किलर को ढूंढ रहे हैं अक्षय पाजी। पर असल में आप क्या सोचते हैं कि सीरियल किलर कौन होता है?' कपिल की बात सुनकर अक्षय कुमार पहले सोच में पड़ जाते हैं और फिर बोलते हैं, 'देखिये सीरियल किलर कौन होता है?' इसके बाद वह कपिल शर्मा की ओर उंगली करते हुए कहते हैं, 'सबसे बड़ा सीरियल किलर यही है। इसने कई शो बंद करवाए हैं।'

विज्ञापन

अक्षय की इस बात का जवाब देते हुए कपिल शर्मा कहते हैं, 'सीरियल ब्रेक लेते हैं।' इस पर अक्षय कहते हैं, 'ब्रेक क्यों लेते हैं?' इस पर कॉमेडियन कहते हैं, 'हमारी भी फैमिली है।' हालांकि, अक्षय कुमार कपिल शर्मा को बीच में ही चुप करवा देते हैं और कहते हैं कि जब शो कर रहा होता है, तो फैमिली कहां चली जाती है। अक्षय कुमार और कपिल शर्मा की यह बातचीत वहां मौजूद हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देती है और अब यूट्यूब पर भी यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed