{"_id":"5dd398c38ebc3e549b506cf1","slug":"television-actress-aditi-sharma-have-done-stunt-for-serial-yeh-jadu-hai-jinn-ka","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे परदे की स्टंट क्वीन बनीं अदिति, 'ये जादू है जिन्न का' की शूटिंग पर लगाई खाई में छलांग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
छोटे परदे की स्टंट क्वीन बनीं अदिति, 'ये जादू है जिन्न का' की शूटिंग पर लगाई खाई में छलांग
Tue, 19 Nov 2019 01:00 PM IST
Avinash Pal
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
अदिति शर्मा
- फोटो : Social Media
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास बहू ड्रामा और सुपरनैचुरल शोज के बीच एक अलग तरह के शो 'ये जादू है जिन्न का' को दर्शकों से ठीक ठाक प्यार मिल रहा है। सेट्स पर शो के कलाकार भी इस शो को कामयाब बनाने के लिए काफी मेहनत करते दिखते हैं। ये जादू है जिन्न का के सेट पर इस बार देखने को मिला एक एक्शन सीक्वेंस का फिल्मांकन। सीन के मुताबिक इसमें शो की लीड कलाकार अदिति को 10 फीट गहरी खाई में कूदना था।
शरीर पर रस्से बांधकर जब अदिति ने गड्ढे में छलांग लगाई तो सेट पर मौजूद सभी लोगों की सांसें अटकती नजर आईं। इस सीन के बारे में अदिति कहती हैं, “मुझे ऊंचाइयों या अंधेरे से कभी डर नहीं रहा लेकिन इस सीक्वेंस की शूटिंग का अनुभव अलग ही रहा। मैं वास्तव में इन स्टंट्स को करने का आनंद ले रही हूं और शो की टीम ने भी मेरा बहुत सहयोग किया है। इससे पहले भी मैंने एक एक्शन सीक्वेंस के लिए नंगे पैर शूटिंग की और यह बहुत मुश्किल था क्योंकि हम एक जंगल में शूटिंग कर रहे थे।”
टेलीविजन शोज, फिल्मों या विज्ञापनों में दिखाए जाने वाले स्टंट्स की नकल करने से बच्चों को कैसे रोका जा सकता है? इस सवाल पर अदिति कहती हैं, “ये स्टंट पूरी निगरानी, उचित मार्गदर्शन के तहत किए गए हैं और ऐसे में बच्चों को इन्हें घर पर करने की कोशिश कतई नहीं करनी चाहिए।”