राइज एंड फॉल 2: क्या बिहार की बहुरिया बनेगी यह विदेशी एक्ट्रेस? तेज प्रताप ने इरीना रुदकोवा को किया प्रपोज
Tej Pratap Yadav And Irina Rudakova: ‘राइज एंड फॉल’ से तेज प्रताप यादव का एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह शो की प्रतिभागी इरीना रुदकोवा से फ्लर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इरीना से शादी से जुड़ा सवाल भी पूछा।
विस्तार
शो ‘राइज एंड फॉल’ में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच उनका और शो की प्रतिभागी इरीना रुदकोवा के साथ हंसी मजाक अब सीरियस होता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ काजल राघवानी के नए खुलासे से फैंस शॉक्ड हैं। जानें क्या हुआ था।
क्या बोला तेज प्रताप ने इरीना से?
शो ‘राइज एंड फॉल’ में तेज प्रताप यादव ने विदेशी हसीना इरीना रुदकोवा से अपने दिल की बात की। इस बातचीत का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेज ने इरीना से कहा क्या वह शादी करेंगी? तो इरीना ने जवाब में कहा कि प्यार कर सकते हैं तो शादी भी करेंगे। इस दौरात इरीना भी तेज प्रताप के साथ फ्लर्ट करती दिखाई दीं।
इरीना के साथ किया प्रैंक
इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने इरीना रुदकोवा से कहा कि वह शो छोड़ कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं शो से चला जाऊंगा, तो क्या करोगी तुम?’ इसके जवाब में इरीना मे कहा, ‘तो मैं मर जाऊंगी।’ इसके बाद दोनों एक दूसरे को गले लगाते दिखाई दिए। इसके बाद तेज प्रताप ने बताया कि वह इरीना के साथ प्रैंक कर रहे थे।
शो में काजल राघवानी ने किया खुलासा
हाल ही में शो ‘राइज एंड फॉल’ में एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने निजी जीवन को लेकर कई खुलासा किया। काजल ने कहा कि वह पहले कलाई काटने की कोशिश कर चुकी हैं। हालांकि काजल ने साफ किया कि ऐसा उन्होंने किसी के छोड़ जाने या प्यार में नहीं किया था बल्कि अपने लिए किया था। काजल की बात सुनकर मनीष कश्यप ने उनसे पूछा कि भला कोई अपने लिए कलाई की नस क्यों काटेगा। काजल ने अपनी उस समय की मेंटल हेल्थ के बारे में बताते हुए कहा, 'उस समय मैं जिंदगी के एक ऐसे दौर से गुजर रही थी, जब मुझे न ही दुनिया समझ आ रही थी और न ही जीने का मन था।'