फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tam weekly report for week 08 13

जीटीवी को मात दे नंबर दो पर आया कलर्स

Mon, 04 Mar 2013 12:33 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Mon, 04 Mar 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
tam weekly report for week 08 13

इंडियन एंटरटेन्मेंट टेलीविजन के आठवें सप्ताह की रेटिंग आ गई है। इस बार की रेटिंग में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। आइए जानें 17 फरवरी से 23 फरवरी के बीच किस एंटरटेन्मेंट चैनल ने कितनी छलांग लगाई।

विज्ञापन


अपनी रैकिंग पर कायम है स्टार प्लस
स्टार प्लस के कुछ धारावाहिक जैसे 'दीया और बाती हम', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'साथ निभाना साथिया' जैसे शोज की अच्छी रेटिंग के कारण पिछले कई सप्ताह से स्टार प्लस नंबर वन पर है। इस सप्ताह बेशक स्टार प्लस की रेटिंग कम रही लेकिन फिर भी स्टार प्लस इस बार भी नंबर वन है। लेकिन बाकी चैनल्स की रेटिंग में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं।
विज्ञापन


कलर्स आया नंबर दो पर
पिछले काफी समय से कलर्स नंबर तीन पर चल रहा था लेकिन आठवें सप्ताह में ना सिर्फ कलर्स की रेटिंग में इजाफा हुआ है बल्कि इस पूरे सप्ताह कलर्स चैनल के कई धारावाहिक काफी चर्चा में रहे। दरअसल, 'बालिका वधु' की आनंदी का बदलने की बात होना, 'मधुबाला' का अपनी पुरानी लाइफ जीना, 'उतरन' की मीठी की विष्णु यानी आकाश से शादी होना और 'उतरन' में कृतिका का अपने रोल के लिए सिर मुंडवाना जैसी कई नई चीजें इस बार कलर्स के धारावाहिकों में देखने को मिली। जिससे कलर्स चैनल की रेटिंग अचानक बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटीवी की रेटिंग में इजाफा, रैकिंग घटी
बेशक इस सप्ताह जीटीवी की रेटिंग में पिछले सप्ताह के मुकाबले इजाफा हुआ है लेकिन पिछले कई सप्ताह से नंबर दो पर चल रहा जीटीवी नंबर तीन पर पहुंच गया। यानी अब कलर्स और जीटीवी का मुकाबला और भी कड़ा हो गया है।

अपनी रैकिंग पर बरकरार है सोनी
सोनी चैनल के लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'क्या हुआ तेरा वादा' और 'अनामिका' में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां 'बड़े अच्छे लगते हैं' के राम और प्रिया अब एक हो गए हैं और अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू कर रहे हैं वहीं, 'अनामिका' में अनामिका ने जीत को पूरी तरह से अपने वश में कर लिया है। इधर 'क्या हुआ तेरा वादा' में बुलबुल और रिहान के बीच की दूरियां कम होती नजर आ रही हैं। इन ट्विस्ट के कारण सोनी अपनी पोजीशन इस सप्ताह भी करकरार रखे हुए है।


लाइफ ओके और सब टीवी में नहीं आया खास बदलाव
बेशक लाइफ ओके चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक 'देवो के देव महादेव' में अशोक सुंदरी और नहुष की शादी दिखाई गई है। वहीं 'सावित्री' धारावाहिक में भी ट्विस्ट बरकरार है लेकिन फिर भी आठवें सप्ताह में लाइफ ओके कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। लाइफ ओके पिछले सप्ताह की तरह ही इस सप्ताह भी नंबर पांच पर है वहीं सब टीवी भी इस सप्ताह कोई बड़ा धमाल ना मचा कर नंबर छह की पोजीशन पर बरकरार है।

अब देखना होगा कि आने वाले सप्ताह में टैम रेटिंग में कौन सा चैनल अपनी रैकिंग बरकरार रखता है और कौन सा चैनल किसको मात देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed