फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Topped Week 27 TRP Chart While Serial Anupamaa At Second Spot

TRP Week 27: ‘TMKOC’ ने ‘अनुपमा’ को पीछे छोड़ा, जानिए टीआरपी लिस्ट में कौन से सीरियल हुए शामिल

Thu, 17 Jul 2025 04:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 17 Jul 2025 04:29 PM IST
सार

27वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार भी कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने बाजी मारी है। सीरियल ‘अनुपमा’ को पीछे छोड़ते हुए TMKOC ने टॉप पर जगह बनाई। जानिए, इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बाकी कौन से सीरियल शामिल हुए।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Topped Week 27 TRP Chart While Serial Anupamaa At Second Spot
सीरियल 'अनुपमा' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

सास-बहू ड्रामा सीरियल के बीच कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। 27वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी यह कॉमेडी सीरियल टॉप पर जगह बनाने में कामयाब रहा है। जानिए, टीआरपी लिस्ट में बाकी सीरियल को कौन सी जगह मिली है। 

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Topped Week 27 TRP Chart While Serial Anupamaa At Second Spot
कॉमिक सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हॉरर एपिसोड - फोटो : इंस्टाग्राम@sonysab

TMKOC के लिए हॉरर-कॉमेडी का तड़का कर गया कमाल
पिछले दिनों सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कॉमेडी के साथ हॉरर का एंगल भी दर्शकों को देखने को मिला। सीरियल में गोकुल धाम साेसायटी के लोग एक जगह पर वेकेशन के लिए जाते हैं, जहां उनका सामना एक भूतनी से होता है। बाद में पता चलता है कि वह लड़की भूतनी नहीं है, उसने गोकुल धाम सोसायटी के किसी सदस्य के कहने पर बाकी लोगाें को डराया है। इसी एपिसोड के कारण सीरियल की टीआरपी बढ़ गई। इस हफ्ते TMKOC की टीआरपी 2.6 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Topped Week 27 TRP Chart While Serial Anupamaa At Second Spot
सीरियल 'अनुपमा' - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus

दूसरे नंबर पर आया सीरियल ‘अनुपमा’ 
27वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सीरियल ‘अनुपमा’ दूसरे नंबर पर आया है। पिछले हफ्ते यह सीरियल तीसरे नंबर पर था। हाल ही में इस सीरियल में लीप आया है। इसमें लीड कैरेक्टर अनुपमा अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आ चुकी है। ‘अनुपमा’ की इस हफ्ते की टीआरपी 2.0 है।  

ये खबर भी पढ़ें: TMKOC: कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भूतनी का खौफ, यूजर्स बोले- ‘ये हॉरर एपिसोड तो…’ 

टॉप 5 में शामिल हुए ये सीरियल 
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर है, इस हफ्ते इसकी टीआरपी 2.0 रही है। चौथे नंबर पर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ रहा है, इसकी टीआरपी 2.0 है। पांचवें नंबर पर ‘मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर’ सीरियल है, इसकी टीआरपी 1.7 इस हफ्ते रही है।
टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 के अलावा टॉप 10 में भी कुछ सीरियल शामिल हैं। ‘लाफ्टर शेफ 2’ छठे स्थान पर है, ‘मंगल लक्ष्मी’ सातवें स्थान पर है। आठवें स्थान पर सीरियल ‘तुम से तुम तक’ है, यह सीरियल हाल ही में टेलीकास्ट हुआ। नौवें नंबर पर सीरियल ‘झनक’ है और ‘अंजलि अवस्थी’ सीरियल दसवें स्थान पर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed