फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Disha Vakani Aka Dayaben video from C Kkompany film goes viral on social media

Disha Vakani: हे मां माताजी! ये क्या हो गई दयाबेन की हालत, रोते हुए अपनी आपबीती सुनाती नजर आईं अभिनेत्री

Thu, 12 Jan 2023 12:29 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 12 Jan 2023 12:29 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिशा वकानी एक बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह अपनी दर्दनाक कहानी सुना रही हैं, जिसमें उनकी आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Disha Vakani Aka Dayaben video from C Kkompany film goes viral on social media
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन बन घर-घर में छाई दिशा वकानी काफी समय से छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। कई बार शो में दिशा की वापसी की खबरें आईं, लेकिन उनमें कोई सच नहीं निकला। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिशा अपनी आपबीती कहानी बताती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद से ही फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर दिशा के साथ क्या हुआ है। तो जानते हैं इस वायरल वीडियो की सच्चाई...

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Disha Vakani Aka Dayaben video from C Kkompany film goes viral on social media
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिशा वकानी एक बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह अपनी दर्दनाक कहानी सुना रही हैं, जिसमें उनकी आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह रोते हुए सिस्टम को दोषी ठहरा रही हैं। दिशा की इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस में होगी सिमी ग्रेवाल की एंट्री, क्या गेम में शालीन का जवाब सुन अपना आपा खो देंगी टीना?

विज्ञापन
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Disha Vakani Aka Dayaben video from C Kkompany film goes viral on social media
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, यह वायरल वीडियो एक फिल्म का है। यह फिल्म 'सी कंपनी' थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म में तुषार कपूर, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में थे। तुषार कपूर पत्रकार की भूमिका में हैं और दुनिया के सामने दिशा वकानी की आपबीती सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'अब समझा कि दया भाभी इतना खोई-खोई क्यों रहती हैं', तो दूसरे ने लिखा,'तारक मेहता में वापस लौट जाओ।'

Amrish Puri: जब शूटिंग में टोकने पर अमरीश पुरी ने आमिर को लगा दी थी डांट, पढ़िए 'मोगैंबो' का मजेदार किस्सा

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Disha Vakani Aka Dayaben video from C Kkompany film goes viral on social media
दिशा वकानी - फोटो : social media

बता दें कि दिशा वकानी के 'तारक मेहता' शो में पिछले काफी समय से वापस आने की बात सामने आ रही है। फैंस भी चाहते हैं कि दयाबेन की शो में वापसी हो जाए। लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह सच में शो में लौटने वाली हैं या नहीं। एक्ट्रेस ने चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर वीडिया से शादी की है। वहीं, दिशा दो बच्चों की मां हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। 2017 में दिशा की बेटी का जन्म हुआ था, तो 2022 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।

Avatar 2 on OTT: जल्द ओटीटी पर दस्तक देगी ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’? जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed