फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   super-kids-on-top-this-week

वीकेंड शोज में इस हफ्ते टॉप पर रहे 'सुपर किड्स'

Tue, 09 Oct 2012 12:57 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Tue, 09 Oct 2012 12:57 PM IST
विज्ञापन
super-kids-on-top-this-week

इस बार हम आपको कुछ वीकेंड शोज के बारे में भी बताएंगे जिनका जलवा वीक डेज पर कायम रहा और इससे इनकी ना सिर्फ रेटिंग बढ़ी बल्कि ये वीकेंड शोज में अपनी जगह बनाने में भी कामयाब रहे-  

विज्ञापन


डीआईडी सुपर किड्स
जीटीवी पर आने वाला डांस रियैलिटी शो वीकेंड शोज में पिछले सप्ताह टॉप पर रहा। इसके टॉप पर रहने के कारण इसकी टीआरपी रेटिंग 4.5 तक पहुंच गई। ये शो बच्चों के डांस और डिफरेंट थीम पर परफॉर्मेंस पर बेस्ड है।
विज्ञापन


इंडिया गॉट टैंलेंट
कलर्स चैनल पर आने वाला इंडिया गॉट टैलेंट शो, देशभर के हुनरबाजों पर आधारित है, जिसमें हर प्रतिभाशाली व्यक्ति या ग्रुप को मौका दिया जाता है फिर वह चाहे किसी भी क्षेत्र का हो, इस शो को शुरू हुए ज्यादा समय नहीं बीता है लेकिन इस शो के अलग कॉन्सेप्ट ने अपनी एक अलग जगह बनाई है, जिससे इस शो की रेटिंग 4.1 तक पहुंच गई और ये सेकेंड पोजीशन पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबीसी, सीआईडी और क्राइम पेट्रोल
सोनी टीवी पर कई सालों से आने वाला शो केबीसी का आगाज कुछ ही समय पहले सोनी टीवी पर छठें संस्करण यानी केबीसी 6 के साथ हुआ है। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो की रेटिंग पिछले सप्ताह 3.9 रही। वहीं पिछले कई सालों से सोनी टीवी पर प्रसारित शो सीआईडी आज भी अपनी जगह बरबरार रखे हुए है। इस शो की रेटिंग पिछले सप्ताह 3.4 रही। सोनी टीवी पर ही आने वाला शो क्राइम पेट्रोल भी लोगों के बीच में मशहूर है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस शो की रेटिंग 2.9 रही।

झलक दिखला जा
पिछले सप्ताह 'झलक दिखला जा' शो के ग्रांड फिनाले और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की स्टार कास्ट के लाइव परफॉर्मेंस के कारण इस शो की रेटिंग बढकर 2.8 पहुंच गई। हालांकि इस शो को गुरमीत जीत चुके हैं लेिकन इसकी रेटिंग ने इस शो को टॉप 10 की वीकेंड शोज की लिस्ट में शामिल कर दिया।

'फीयर फाइल्स' और 'रामायण'
जीटीवी पर आने वाला शो 'फीयर फाइल्स' और 'रामायण' दोनों वीकेंड शो दर्शकों में खूब पसंद किए जा रहे हैं और इनकी टीआरपी रेटिंग भी बहुत अच्छी रही है, जिससे इनकी गिनती एक बार फिर से टॉप 10 में होने लगी है। जहां 'फीयर फाइल्स' को 2.7 रेटिंग मिल रही है वहीं रामायण को 1.1 की रेटिंग मिल रही है।

'अर्जुन' और 'तेरी मेरी लव स्टोरी'
वीकेंड शोज में स्टार प्लस पर आने वाले ये दो शोज भी टॉप 10 वीकेंड शोज की लिस्ट में शुमार है। अर्जुन को 1.6 रेटिंग मिली है वहीं लव स्टोरी को 0.8 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा पिछले सप्ताह वीकेंड शो में बिग स्टार यंग एंटरटेनर अवार्ड की रेटिंग भी 1.3 तक पहुंच गई।


फ्रेंड्स आप अपनी राय देना ना भूलें आपको हमारा स्मॉल स्क्रीन की रेटिंग देने का फॉरमेट पसंद आया या नहीं। यदि नहीं, तो आपके हिसाब से और क्या होना चाहिए। अपने सुझाव अवश्य दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed