{"_id":"6fe9e57cd9074309fb4b3ba8aee4ca3a","slug":"sunil-grover-show-will-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गई गुत्थी के शो की बंद होने की डेट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
आ गई गुत्थी के शो की बंद होने की डेट
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 25 Apr 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी के शो चाहने वाले हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। यह शो बंद होने जा रहा है।
हंसी की फुहारें जल्द थम जाएंगी, चूंकि हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर का टेलीविजन हास्य धारावाहिक 'मैड इन इंडिया' चार मई को अलविदा कह देगा।
स्टार प्लस चैनल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि धारावाहिक को बंद करने का निर्णय इस सप्ताह लिया गया। यह निर्णय बहुत विचार-विमर्श के बाद लिया गया।
सूत्र ने बताया, "धारावाहिक दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पा रहा था। हास्य धारावाहिक 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से इसकी तुलना ने इसे खत्म कर दिया। धारावाहिक की रचनात्मक टीम ने पहले अपने धारावाहिक को कपिल शर्मा के धारावाहिक के प्रारूप से अलग करने की कोशिश की।"
बताया गया, "लेकिन जब काम नहीं बना तो उन्होंने 'मैड इन इंडिया' में कपिल के धारावाहिक के जैसी ही अधिक से अधिक चीजें डालने का प्रयास किया। आखिरकार, यह धारावाहिक ना यहां का रहा ना वहां का। चैनल ने इसे बंद करने का निर्णय ले लिया है।"
कपिल के धारावाहिक को अलविदा कहने के कुछ ही समय बाद यानी फरवरी में सुनील के धारावाहिक 'मैड इन इंडिया' का प्रसारण शुरू हुआ था।