फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sriti jha and divyanka tripathi rumoured affair

पर्दे के पीछे किससे चल रहा इन हीरोइनों का अफेयर, सोच भी नहीं सकते!

Tue, 08 Dec 2015 06:02 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
Sriti jha and divyanka tripathi rumoured affair

जीटीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य से चर्चा में आईं प्रज्ञा यानी स्रिति झा एक ऐसी हीरोइन हैं, जिन्हें दर्शक हर बार हर रोल में बहुत पसंद करते हैं। स्रिति के बारे में अफवाहें उड़ना कोई आम बात नहीं है, क्योंकि स्रिति अपनी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम ही बात करती हैं।

विज्ञापन


स्रिति का न तो ज्यादा किसी एक्टर से झगड़ा होता है, न आए दिन किसी के साथ अफेयर में होने की बात सामने आती है। स्रिति अपने रील कैरेक्टर की तरह ही रियल में भी काफी सुलझी हुई हैं।
विज्ञापन

 
ऐसे में स्रिति का नाम किसी एक्टर से जुड़े तो वो खबर बनने लायक है। लगता है स्रिति को अपना पर्फेक्ट जीवनसाथी मिल ही गया है, जिसकी पसंद-नापंसद, आदतें सब उनसे मिलती जुलती हैं। सूत्रों की मानें तो स्रिति पांच महीने से इस हीरो को डेट कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलती जुलती हैं इन दोनों की आदतें

Sriti jha and divyanka tripathi rumoured affair

स्रिति का नाम आजकल छोटे पर्दे के हीरो कुणाल करण कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। कुणाल वहीं है जिन्हें आपने सीरियल न बोले तुम न मैनें कुछ कहा और डोली अरमानों की में देखा था।

सूत्रों के मुताबिक कुछ वक्त पहले ही एक वेब पोर्टल ने दावा किया था कि स्रिति और कुणाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और ये सीरियस रिलेशिनशिप हो सकता है।

वैसे अगर ये सच है तो लगता है कि ये राम मिलाई जोड़ी है। स्रिति और कुणाल दोनों को ही घूमना-फिरना, किताबें पढ़ना पसंद है। यानी इन दोनों का आपस में अच्छा वक्त बीतेगा। दोनों एक म्यूच्युल फ्रेंड के जरिए आपस में मिले थे।

पहले भी को स्टार से जुड़ चुका है स्रिति का नाम

Sriti jha and divyanka tripathi rumoured affair

लेकिन मजेदार बात यह भी है कि कुणाल ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है। ये दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते हैं और कुणाल का कहना है कि स्रिति उनकी बस अच्छी दोस्त हैं।

वैसे हर जोड़ा शुरू-शुरू में ऐसे ही बहाने बनाता है। यह कोई पहली बार नहीं है कि स्रिति का नाम किसी से जुड़ा हो। स्रिति ने सीरिलय रीमिक्स में काम किया था, जिसमें को-एक्टर विक्रांत मेसी के साथ भी उनके प्रेम की खबरें आई थीं।

सीरियल सौभाग्यवती भव: में काम करते वक्त उनका नाम हर्षद चोपड़ा से भी जोड़ा गया था।

कुणाल भी एक्ट्रेस सुरीली जोसफ के साथ छ: साल तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लेकिन वो रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ सका। देखते हैं, स्रिति के साथ कुणाल का रिश्ता क्या मोड़ लेता है। लेकिन ये इकलौती जोड़ी नहीं है। छोटे पर्दे की दुनिया में एक और ऐसी जोड़ी है, जिसके प्यार का किस्सा बड़ा रोमांचक है। आगे की स्लाइड में पढ़िए।

कुछ वक्त पहले ही टूटा था दिव्यांका का दिल

Sriti jha and divyanka tripathi rumoured affair

बात की जाए दिव्यांका त्र‌िपाठी की तो उनका कुछ ही वक्त पहले अपने 9 साल पुराने ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप हुआ है। इसके बाद दिव्यांका ने साफ कर दिया था कि वे फिलहाल किसी के साथ रिलेशनशिप नहीं रखना चाहतीं।

दरअसल, शरद और दिव्यांका के अलगाव का कारण था कि दिव्यांका, शरद के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी का रूप देना चाहती थीं लेकिन शरद का मूड अलग ही था।

शरद इसके लिए तैयार नहीं थे ऊपर से उनकी 'महाराणा प्रताप' को-स्टार रचना पारुलकर के साथ बढ़ती नजदीकियों ने इनके बीच की खटास बढ़ा दी। आखिर कार दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया। इसलिए इनकी नई प्रेम कहानी की चर्चाएं हैं।

सीरियल के को स्टार के साथ अफेयर की अफवाहें

Sriti jha and divyanka tripathi rumoured affair

दिव्यांका का ब्रेकअप के बाद काफी बुरा हाल था। उन्होंने खुद कहा था कि वे बहुत अकेला महसूस करने लगी थीं और हमेशा दुखी रहती थीं लेकिन उन्होंने खुद को संभाला। अब लगता है कि दिव्यांका को संभालने वाला कोई और भी आ गया है।

इस इंसान ने दिव्यांका के जख्मी दिल पर मरहम लगाने का काम किया है। यह कोई और नहीं बल्कि दिव्यांका के शो 'ये हैं मोहब्बतें' के को स्टार विवेक दहिया हैं। आए दिन ये दोनों साथ भी देखे जाते हैं। अब विवेक और दिव्यांका के बीच कहानी बनती जा रही है।

विवेके साथ काफी वक्त बिताती हैं दिव्यांका

Sriti jha and divyanka tripathi rumoured affair

विवेक सीरियल में एसीपी अभिषेक का रोल निभाते हैं। दिव्यांका ने कभी अपने और विवेक के रिश्तों के बारे में खुल कर नहीं बोला है।

लेकिन शो से जुड़े लोगों की मानें तो विवेक के आने के कुछ ही वक्त बाद से दिव्यांका और विवेक साथ-साथ हैंगआउट करने लगे थे।

हाल ही में हुए टीवी के पुरस्कार इंडियन टेली अवार्ड्स में भी दिव्यांका और विवेक ने रेड कार्पेट पर साथ ही एंट्री मारी थी। वहां दिव्यांका ने काफी समझदारी से शरद को नजरअंदाज भी कर दिया था।

कौन जाने अफवाहों में कितनी सच्चाई है!

Sriti jha and divyanka tripathi rumoured affair

यूं तो दिव्यांका ने साफ कह दिया था कि वे फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं और अपने माता-पिता की मर्जी से ही शादी करेंगी लेकिन धुंआ वहीं उठता है जहां आग लगी हो।

अब इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है ये तो यकीन से नहीं कहा जा सकता। वैसे भी, दर्शक तो सिर्फ वही देख पाते हैं जो उन्हें पर्दे पर दिखाया जाता है। पर्दे के पीछे की सच्चाई बाहर आने में थोड़ा तो वक्त लगेगा ही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed