बिग बॉस के घर रात में बेड सीन दिखाने पर बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक था विवादों से दूर रहे बिग बॉस 8 के साथ एक नया विवाद जुड़ गया है। यह मामला गौतम और सोनाली के बीच का है। पहले से ही इनके बीच प्यार के पींगे बढ़ने की खबरें आती रही हैं।
बिग बॉस' के सीजन 8 में अब तक कोई प्रेम कहानी नहीं नजर आ रही थी। लेकिन अब दर्शकों को प्रेम कहानी देखने को मिल सकती है। इस समय बिग बॉस के प्रतियोगियों में सबसे चर्चित गौतम गुलाटी और सोनाली राउत के बीच प्यार की पींगे अब बढ़ने लगी हैं।
चर्चा में आया यह ऐपीसोड
सोमवार को दिखाए गए एपिसोड में गौतम और सोनाली एक ही बिस्तर पर सोते नजर आए। एपीसोड में दिखाया गया कि जैसे ही बिग बॉस के घर की बत्ती बंद हुई वैसे ही गौतम और सोनाली ने बेड शेयर किया।
इसकी तस्वीरें आने के बाद से ही चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि गौतम और सोनाली बिग बॉस के नए लव बर्ड्स हैं। इन दोनों के बीच यह अफेयर कहां तक पहुंचता है यह तो वक्त ही बताएगा।